मध्य प्रदेश

अनलॉक से पहले CM शिवराज बोले “कोरोना कफ्यॅू 15 जून तक जारी रहेगा, सिर्फ छूट दी जा रही”

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्य प्रदेश में 1 जून से अनलॉक शुरु होने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना कफ्यॅू 15 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान सिर्फ छूट दी जा रही है। शनिवार रात से सोमवार सुबह 6 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। शेष 5 दिन रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।

मुख्यमंत्री ने 1 जून से अनलॉक की प्रकिया शुरु करने से एक दिन पहले प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक गतिविधियां चालू करना भी जरुरी है, ताकि निर्माण कार्य शुरु हो सके। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने स्थानीय स्तर पर तय किया है कि कौन सी गतिविधियां चलेंगी, कौन सी नहीं चलेगी? कुछ गतविधियाें पर प्रतिबंध रहेगा, जो संक्रमण रोकने के लिए जरुरी है।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक, सांस्कृतिक, खेल, मेले, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा घर, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल, बार, पिकनिक स्पॉट जैसे स्थान जहां भीड़ रहती है, बंद रहेंगे। उन्होने कहा कि अंतिम संस्कार व मृत्यु भोज में 10-10 और विवाह कार्यक्रम में 20 लोग सम्मिलित हो सकेंगे। धार्मिक व पूजा स्थल में एक समय में 4 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि कुछ गतिविधियां पूरे प्रदेश मंे प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। उद्योग, कंपनी, कच्चा माल की ढुलाई, सब्जी, फल, दूध जैसी जरुरत के सामनों की दुकानें चालू रहेंगी। रेस्टोरेंट व होटल में पार्सल दे सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन चालू रहेगा। आटो रिक्शा, टैक्सी, निजी दो व चार पहिया वाहन में प्रतिबंध नहीं रहेगा। मोहल्लें, गलियों की सिंगल दुकानें भी खुल सकेंगी। सभी जिले ध्यान में रखकर निर्णय लेंगे। पूरे प्रदेश में लगातार टैस्ट जारी रखा जाएगा। हर दिर 75 हजार से कम टैस्ट नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button