मध्य प्रदेश

MP में BJP की लिस्ट पहली बार कास्ट पर बनी, गलतियों ने किया हैरान

फाइल फोटो

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्यप्रदेश भाजपा ने मंगलवार देर रात अपनी प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी। इसमें पहली बार पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी जाति लिख दी गई। लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी की गई थी, लेकिन विवाद होते ही 10 मिनट बाद इसे हटा लिया गया। इसके बाद रात 12:45 बजे पदाधिकारियों की जाति हटाकर संशोधित लिस्ट जारी की गई।

इसमें सिंधिया के कुछ समर्थकों को भी एंट्री दी गई है। ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी पदाधिकारी के नाम के आगे उसका वर्ग, जाति का उल्लेख किया गया। इसमें कुछ नेताओं की जाति ही गलत लिख दी गई। जैसे- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वैश्य हैं, लेकिन उनके नाम के आगे ब्राह्मण लिखा हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया की भी जाति गलत लिखी गई थी।

बताया गया है कि भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भोपाल आ रहे हैं। इसी को लेकर आनन-फानन में कार्यसमिति तय कर लिस्ट जारी कर दी गई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि पहली लिस्ट गलती से जारी हो गई थी, उसे सुधार कर दोबारा जारी किया गया है।

कुछ ही देर में लिस्ट डिलीट की गई

जातियों के साथ लिस्ट जारी करने पर भाजपा घिरती नजर आई। इसके बाद इस लिस्ट को डिलीट कर दिया गया। लिस्ट में नेताओं की गलत जाति लिखी होने पर भाजपा बैकफुट पर नजर आई यह लिस्ट मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने जारी की थी।

MP में BJP की लिस्ट पहली बार कास्ट पर बनी, गलतियों ने किया हैरान

खबरे ये भी-










Related Articles

Back to top button