मध्य प्रदेश

नए साल में मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों को देने जा रही बड़ा तोहफा, सातवें वेतनमान व अनुकंपा नियुक्ति पर लेगी फैसला

नए साल में मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों के लिए तोहफा देने जा रही है। नए वर्ष में प्रदेश सरकार हजारों स्थायी कर्मियों को सातवें वेतनमान और अनुकंपा नियुक्ति की सौगात दे सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार इस पर विचार कर रही है। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इस पर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है। बतादें कि राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने भी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान और अनुकंपा नियुक्ति देने के संबंध में अनुशंसा की है।

दैनिक वेतनभोगी के रूप में किया गया था नियुक्त
बतादें कि राज्य सरकार द्वारा सालों पहले कलेक्टर रेट पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी के रूप में नियुक्त किया था। उसके बाद सरकार ने इनके हित में फैसला लेते हुए साल 2014 से 2016 के बीच इन सभी दैनिक वेतनभोगी को स्थायी कर्मचारी बना दिया गया और अब इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह सातवें वेतनमान का लाभ देने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने के साथ ही अनुकंपा नियुक्ति का प्रविधान भी करने जा रही है।

बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
बता दें कि वर्तमान में इन कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा छठवा वेतनमान दिया जा रहा है। इसमें अकुशल, अद्र्धकुशल और कुशल कर्मचारी शामिल है, इनका वेतन 4000 से 5000 के बीच है। सरकार के इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button