मध्य प्रदेश

कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश अब खाते में आएंगे 3 लाख 50 हजार रुपए, सरकार का बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल प्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष संचालित होने वाली हाई स्कूल, हायर सेकेंडस्री स्कूल और एनी परीक्षाओं में अपनी सेवा देने वाले 50 हज़ार शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ का सामूहिक बीमा करने का ऐलान किया है। इस योजना से स्टाफ को 3 लाख 50 हज़ार तक का लाभ मिल सकता है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषणा करते हुए कहा है कि 4 मार्च 2022 को जारी हुए आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। इसमें प्रदेश के शिक्षकों को बीमा का लाभ दिया जाएगा। और मण्डल स्तर पर ही उन्हें राशि प्रदान की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस योजना के तहत कुछ नियम भी लागू किए है। वहीं परीक्षा संबंधित कार्यों में लगे हुए संयुक्त संचालक, ज़िला शिक्षा अधिकारी, मण्डल मुक्षयालय द्वारा जारी आदेश ला प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा विकलांगता का भी सक्षम अधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र की प्रति लगी होनी चाहिये। साथ ही यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके लिये मृत प्रमाणपत्र लगाना आवश्यक है।

ज़िला स्तर में आयोजित परीक्षा हेतु समितियों का गठन भी किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त सचिव अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेगा। साथ ही अप सचिव इस समिति के सदस्य रहेंगे। इसके अतिरिक्त वित्त अधिकारी, पंजीयक परीक्षा, परीक्षा नियंत्रक को भी इस समिति का सदस्य नियुक्त किया जा सकेगा।

कितनी मिलेगी राशि ?

  • यदि कोई अधिकारी परीक्षा संबंधित कार्य में लगा है और उसे अस्थाई विकलांगता का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए उन्हें 2 लाख 75 हज़ार की राशि दी जायेगी।
  • यदि परीक्षा संबंधित कार्य में कोई कर्मचारी है और किसी एक्सीडेंट में उसकी मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उन्हें 3 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी ।
  • यदि परीक्षा संबंधित कार्य में लगे अधिकारी या कर्मचारी की सामान्य मृत्यु होती है तो इस स्थिति में उन्हें बीमा स्वरूप 1 लाख की राशि दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button