जबलपुरमध्य प्रदेश

Satna News: पति-पत्नी की हत्या के आरोपी 3 सगें भाईयों को जबलपुर न्यायालय ने सुनाई फांसी की सजा

जबलपुर। पति-पत्नी की हत्या के आरोप में जबलपुर की जिला अदालत ने 3 सगें भाईयों को फांसी की सजा सुनाई है। 14 जून 2021 को पति-पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपियों के इस अपराध को जबलपुर अदालत ने जघन्य अपराध माना और आरोपी रवि कुशवाहा, राजा कुशवाहा और विनय कुषवाहा को फांसी की सजा सुनाई है।

चाकू से किए थें 40 वार

जानकारी के तहत आरोपियों ने पति-पत्नी और उसके बच्चे पर चाकू से 40 वार किए थें। जिसमें पुष्पराज कुषवाहा और उसकी पत्नी नीलम कुषवाहा की ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि इस घटना में उनका मासूम बेटा भी घायल हो गया था। यह घटना जबलपुर के गोरखपुर थाना के रामपुर में 14 जून 2021 के रात की है।

नाली के गंदा पानी को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के तहत यह विवाद नाली के गंदा पानी को लेकर षुरू हुआ था। जंहा खूनी-संर्घष में बदल गया और आरोपी रवि कुशवाहा, राजा कुशवाहा और विनय कुषवाहा ने पुष्पराज कुषवाहा के घर में घुसकर डंडा एवं चाकू से हमला कर दिए थे। तकरीबन 2 साल की अवधि में इस दोहरे हत्याकांड का फैसला हुआ और तीनों भाईयों को फांसी की सजा मुर्कर की गई है।

भाजपा नेता था मृतक

जानकारी के तहत मृतक पुष्पराज कुषवाहा सामाजिक कार्यो के साथ ही भाजपा का पदाधिकारी भी था। साल 2019 में उसकी नीलम के साथ षादी हुई थी और एक बच्चा भी है। जो इस घटना का चष्मदीद गवाह रहा है। इस मामले में तकरीबन 26 लोगो की गवाही हुई है। जिसमें मृतक का बेटा अहंम गवाह रहा और उसने पूरी घटनाक्रम को अदालत में बया किया।

सतना जिले का रहने वाला था मृतक परिवार

जानकारी के तहत मृतक कुषवाहा परिवर सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसका पूरा परिवार जबलपुर में रहता था। बताया जाता है कि घटना दिनांक को मृतक का पिता और भाई गांव आए हुए थें और जबलपुर में पति-पत्नी ही थें।

Related Articles

Back to top button