मध्य प्रदेश

Weather Update : मौसम बदलेगा अपना मिजाज छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

जैसा कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में अभी मौसम में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। मौसम अपने हिसाब से चल रहा है और तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण यहां अभी गर्मी महसूस की जा रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को मौसम में कुछ परिवर्तन होने वाले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी तक तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही 28 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके कारण मौसम में कुछ बदलाव आएंगे और तापमान में परिवर्तन देखेगा। हवाओं का रुख बदलने वाला है जिसके कारण मध्यप्रदेश में बादल भी जा सकते हैं और थोड़ी ठंड भी पड़ सकती है।

बता दें कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके कारण से 27 फरवरी से मध्य प्रदेश में मौसम के हाल थोड़े बदले नजर आएंगे और बादल छाएंगे। साथी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों पर बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि हवा का रुख भी बदल सकता है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी भी हो रही है। लेकिन 28 फरवरी को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।

वहीं जहां 27 और 28 फरवरी को मौसम में थोड़ा ठंडा पर देखने को मिलेगा वहीं मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में तेज गर्मी शुरू हो सकती है और मार्च के दूसरे हफ्ते तक लूबी चलना शुरू हो सकता है जिसके कारण मार्च का महीना काफी गर्म होने वाला है।

मौसम विभाग का यह भी मानना है कि 24 घंटे में तापमान में परिवर्तन होगा जिसके कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर जैसे क्षेत्रों में गर्मी बढ़ेगी और वहां का तापमान 34 से 35 डिग्री हो सकता है।बता दें कि मौसम में अभी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। मौसम अभी शुष्क रहेगा जिसके कारण गर्मी बनी रहेगी, लेकिन 28 फरवरी को वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 2 मार्च और गर्मी बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button