मध्य प्रदेश

IMD Weather Alert : मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में छाये रहेंगे बादल, 8 मार्च के बाद होगा मौसम में बदलाव

एमपी (MP) में मार्च के शुरुआत के साथ ही गर्मी भी अपने असली रूप में आ गई है। वहीं आपको बता दें की गर्मी के बीच एमपी के कुछ ज़िलों में बुधवार को बादल छाये रहे जिसके करण प्रदेश में तापमान में कुछ गिरावट आयी है। इसके चलते मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) के अधिकारियों ने सूचना जारी करते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश में अभी एक – दो दिन और बदल छाये रहने की संभावना है।

MP WEATHER ALERT

बूँदाबाँदी की रहेगी संभावना
मध्यप्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department ) के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों पर बादल छाये रहेंगे। वहीं इसके चलते प्रदेश के कुछ जगहों पर बूँदाबाँदी भी हो सकती है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिसमें शहडोल, पन्ना, कटनी, जबलपुर, दमोह, नरसिंहपुर, अनूपपुर, मंडला, बैतूल, छिंदवाड़ा, विदिशा, डिंडोरी, अशोकनगर और सिवनी जैसे जिले शामिल हैं, भले ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन आने वाले समय में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लोगों को यह जानकारी देते हुए बताया है।

जल्द आने वाले समय में सताने वाली है गर्मी

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश का तापमान और अधिक रहने वाला है। वहीं तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, मौसम विभाग ने बताया है कि 8 मार्च तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसे ही रहेगा। यह। बादल छाए रहेंगे । और कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश का मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button