भोपालमध्य प्रदेश

Baal Ashirvad Yojana: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान, अब इनको भी मिलेगी पेंशन

Shivraj Singh Chouhan : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा किया है कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में अब अन्य अनाथ बच्चों को ही पेंशन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान माता-पिता की अचानक मृत्यु हो जाने के कारण अनाथ बच्चों को भी पेंशन स्कीम के दायरे में लाया जाएगा। वही कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव थे मांग की है शाहपुर में डिग्री कॉलेज स्वीकृति करने का ऐलान किया जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव बातों को संज्ञान में लेते हुए सागर जिले के गढ़ कोटा में कन्या विवाह निकाह में आए थे। सीएम ने बताया कि भार्गव एक राजनेता ही नहीं बल्कि समाज सेवक और विकास पुरुष वाले व्यक्ति भी है। प्रदेश के विकास के लिए वे हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं उन्होंने 21 हजार से ज्यादा कन्याओं का विवाह संपन्न कराकर समाज सेवा में एक अलग इतिहास बनाया है, जो सदा के लिए अमर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और फिर उनकी शादी के लिए तमाम तरह की योजनाओं को लागू किया गया है। महिलाओं के कल्याण और विकास की सबसे बड़ी योजना लाडली बहना योजना शुरू की गई है जिससे पात्र सभी महिला के अकाउंट में ₹1000 प्रति महीने राशि भेजी जाती है। लाडली बहना योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को यहां-वहां भटकने की आवश्यकता नहीं है गांव शहर के किसी भी वार्ड में आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजनेता मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि 20 वर्ष पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा गरीब लड़कियों का विवाह संपन्न कराया गया। 20 वर्ष पूर्व मेरे छोटे रूप में इसकी पहल की थी। जिसने आप एक विशाल रूप ले लिया है। मध्य प्रदेश का कोई भी व्यक्ति चाहे वह गरीब ही क्यों ना हो अपनी बेटी का विवाह बेहतर तरीके से संपन्न करा सकेगा। भार्गव ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे अभिषेक भार्गव और बेटी डॉ अवंतिका भारत की शादी हुई एक ऐसे ही सामूहिक विवाह समारोह संपन्न की थी बाद में उन्होंने किसी बड़े होटल में शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी दी थी।

Related Articles

Back to top button