मध्य प्रदेश

Bhind News : पति को ड्यूटी के लिए तैयार कराया और बच्चे को छोड़ने चली गई स्कूल, लौटी तो उजड़ चुकी थी मांग

भिंड. पत्नी ने पति को ड्युटी में जाने के लिए तैयार कराया और फिर बच्चे को स्कूल छोडऩे चली गई। लौट कर आई तो उसका जीवन साथी हमेशा के लिए साथ छोड़कर जा चुका था। घटना गोरमी थाना क्षेत्र की है। जिले के गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक का शव थाने से कुछ दूर स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हादसे के वक्त आरक्षक की पत्नी बच्चे को स्कूल छोडऩे गई हुई थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आरक्षक विजय पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव वर्ष 2016 में गोरमी थाने में पदस्थ हुआ था। विजय यूपी के मैनपुरी जिले के पचमुखा गांव का रहने वाला था। 12 जुलाई 2013 को उसकी पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। पिछले छह साल से वह गोरमी के थाना परिसर में बने क्वाटर में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहे रहा था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे विजय की पत्नी जब बच्चे को स्कूल छोडऩे के लिए चली गई। इसके बाद विजय ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान दूधवाला दूध लेकर आया तो देखा कि विजय सिंह यादव का शव कमरे में फंदे से लटका देखा।

पुलिस अफसर बोले मानसिक रूप से बीमार था आरक्षक
आरक्षक विजय यादव की मौत पर गोरमी थाना प्रभारी सुरेशचंद्र शर्मा का कहना है कि आरक्षक कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। कई रातों तक उसे नींद नहीं आने की शिकायत थी। हाल ही में वह आगरा के मेंटल हॉस्पीटल से इलाज लेकर लौटा था। लेकिन यहां सवाल ये है कि यदि वह मानसिक रूप से बीमार था तो उससे पुलिस जैसी जिम्मेदारी वाली नौकरी पर ड्यूटी कैसे दिलवाई जा रही थी। उसे इलाज के लिए स्थाई तौर पर क्यों नहीं भेजा गया। आरक्षक की मौत के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। बरहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button