मध्य प्रदेश

Panna News : पन्ना नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, ‘अनारकली’ ने जन्मा 90 किलो का स्वस्थ्य बच्चा

पन्ना. पन्ना नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। हथनी अनारकली ने एक स्वस्थ्य मादा बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजल 90 किलोग्राम है। हथनी और उसका बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां हाथियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया के अनुसार 29 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे हथनी अनारकली ने एक मादा बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद अब पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या 16 हो गई है। अनारकली के द्वारा पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र गहरिघाट के हाथी कैम्प में बच्चे को जन्म दिया। जिसका बजन 90 किलोग्राम है। वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने हथनी एवं बच्चे का परिक्षण किया। जिसके बाद दोनों स्वस्थ्य बताये जा रहे हैं। हथनी अनारकली ने इससे पहले 2 अक्टूबर 2017 को नर हाथी को जन्म दिया था। जिसका नाम बापू रखा गया है। अब यह नटखट बच्चा पांच साल का हो गया है। अनारकली इससे पहले तीन बच्चों को जन्म दे चुकी है।

Related Articles

Back to top button