मध्य प्रदेश

बार-बार समझाने के बाद भी नहीं माना तो, ग्रामीणों ने अंडरवियर में पेट्रोल डालकर लगा दी आग

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक मनचला युवक महिलाओं को परेशान करने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था। उसकी इस हरकत से गांव की महिलाएं परेशान थी। बारबार समझाइश देने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था। गांव में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। बेशर्म युवक कभी कभी तो नग्न होकर भी खड़ा हो जाता था। गावं वालों ने परेशान होकर उसकी अंडवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार भी किया है। पीडि़त के खिलाफ भी छेडख़ानी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

महिलाओं को हो रही थी शर्मिदगी
पुलिस के अनुसार बैतूल जिले में एक व्यक्ति गांव में महिलाओं के सामने प्राइवेट पार्ट दिखाता था। जिससे महिलाओं को शर्मिदगी का सामना करना पड़ता था, वह अक्सर इस तरह की हरकत करता था। बार बार समाइश के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था। जिसके चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उसके अंडरवियर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी है, जिससे करीब 20 फीसदी तक उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। पुलिस ने बताया कि जिले के काजली गांव में दीपचंद नाम का युवक महिला के सामने नंगा खड़ा हो जाता था। कई बार उसे गांव के लोगों ने चेतावनी दी लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं था। शनिवार को भी वह महिलाओं के सामने नंगा खड़ा था, आखिकर परेशान होकर गांव के कुछ लोगों ने उसके अंडरवियर में आग लगा दी है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 324 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दीपचंद भी 20 फीसदी तक जल गया है, उसे इलाज के लिए बैतूल जिला अस्पताल में भेजा गया है। उसके खिलाफ भी पुलिस ने छेडख़ानी का केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button