मध्य प्रदेश

लुटेरी दुल्हन का पकड़ा गया गैंग; कॉन्स्टेबल को बनाया नकली दूल्हा, फिर ऐसे पकड़ा

फाइल फोटो

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: शादी के नाम पर लोगों को लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। आरोपी कुआंरे युवकों को फंसाकर उनसे शादी के नाम पर रुपए ऐंठते थे। इसके बाद लड़की कुछ दिन घर में रुक कर पैसे लेकर फरार हो जाती थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने उन्हीं का तरीका अपनाया। इसके लिए एक कॉन्स्टेबल को दूल्हा बनाकर भेजा। सवा लाख रुपए में सौदा तय हुआ। जब आरोपी लड़की दिखाने के लिए आए, तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मधुसूदनगढ़ निवासी लाखन लोधी पिता नवल लोधी (22) की शादी नहीं हो रही थी। इसके लिए उसके पिता कैलाबई मीणा नाम की महिला से मिले। 8 मई को कैलाबाई अपने साथी वीरपुरा निवासी गोविंद मीणा दोनों को साथ लेकर विदिशा जिले की लटेरी तहसील लेकर गए। यहां उन्हें रहीश निवासी भोपाल, ममता अहिरवार और नीलम रेकवार दोनों निवासी सागर से मिलवाया। यहां लाखन ने ममता से को शादी के लिए पसंद कर लिया। इसके बाद 70 हजार रुपए देकर ममता को साथ ले आए।

यहां रूपाहेड़ी गांव आकर मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन बाद ममता अपनी मां के बीमार होने की कहर चली गई। बाद में लाखन से 15 हजार रुपए लेने के बाद ही वापस आई। दो दिन बाद दोबारा सागर जाने की जिद करने लगी। मना करने पर उसने 25 मई को साथियों नीलम रैकवार, रहीश, प्रीति उईके, प्रियंका चौहान, सोनू श्रीवास्तव, मजबूत सिंह यादव, मोहर सिंह ठाकुर व जगदीश मीना को बुला लिया। मना करने के बाद भी वह ममता को जबरदस्ती साथ लेकर चले गए। लाखन ने इसकी शिकायत थाने में कर दी।

कॉन्स्टेबल को बनाया नकली दूल्हा

पुलिस ने मधुसूदनगढ़ थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल को नकली दूल्हा बनाया। उसके साथ मुखबिर को लड़के का पिता बनाकर भेजा। इनके साथ टीम भी बैरसिया के लिए रवाना हुई। बैरसिया-नजीराबाद के बीच रोड पर पहुंचे। यहां कार में गैंग के सदस्य आए। उनको शादी के लिए लड़का बनाकर लाए कॉन्स्टेबल को दिखाया, तो वह तैयार हो गए। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने भी चार लड़कियां दिखाईं। पुलिस को यकीन हो गया। टीम ने मौके पर से 6 लोगों को पकड़ लिया। वहीं, गाड़ी में बैठे कुछ लोग कार्रवाई को भांपकर भाग गए।

ये आरोपी पकड़े गए

पकडे गए आरोपियों में 3 लोग सागर के रहने वाले हैं। वहीं एक-एक सदस्य बैतूल, सीहोर और भोपाल के निवासी हैं। आरोपियों में ममता (30) निवासी सागर, नीलम रैकवार (28) निवासी सागर, प्रीति उईके (27) निवासी सारणी बैतूल, प्रियंका चौहान (27) निवासी, सीहोर, रहीश मुल्तानी (36) निवासी भोपाल, सोनू श्रीवास्तव (28) निवासी सागर हैं।

विंध्य भास्कर के Facebook पेज को लाइक करे और सभी अपडेट जल्द से जल्द पाए

विंध्य भास्कर की हर खबरों की अपडेट्स पाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

|Facebook|WhatsApp|Instagram|Koo App|Twitter|

Related Articles

Back to top button