मध्य प्रदेश

​​​​​​​ओलावृष्टि से मध्य प्रदेश के 20 जिलों में हुआ भारी नुकसान, किसानों के फसल हुई बर्बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

जैसा कि आप जानते हैं कि देश भर में आज कल मौसम के हालात कुछ ठीक नहीं है जिसके कारण देश भर के सभी राज्यों में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि और आंधी भी हो रही है। ऐसे में बात करें। मध्यप्रदेश की तो यहां के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है क्योंकि रवि की फसल काटने से पहले ही ओलावृष्टि के कारण पूरी फसलें बर्बाद हो चुकी है और किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

बता दें कि जिन जिन क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के ओलावृष्टि हुई है, वहां के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहां की पूरी तरह से फसलें बर्बाद हो चुकी है। शादी जिन क्षेत्रों में कम बारिश और ओलावृष्टि है वहां की फसलें कुछ बची हुई है। बता दें कि इन क्षेत्रों में नर्मदा पुरम, जबलपुर, चंबल, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर रीवा और भोपाल सहित कई 20 जिले सम्मिलित है।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलावृष्टि से बर्बाद हुए सभी खेतों की समीक्षा करने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा है कि 1 सप्ताह में सर्वे का काम पूरा हो जाएगा जिसके बाद सभी किसानों को राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। वही विधान में कांग्रेस ने इस मुद्दे को बाहर कर कहा है कि सरकार को इस से जुड़े कुछ कार्य करने चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप भी लगाया है कि उन्हें बहिर्गमन किया।
बता दें कि मध्य प्रदेश के गेहूं की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में 50% तक का नुकसान हुआ। वहीं तरबूज खरबूज जैसी सब्जियों में 60% तक का नुकसान हुआ। साथी प्याज की फसलों में भी 40% तक का नुकसान हो चुका है।वहीं प्रदेश के कई जिलों एवं गांव में हो रही फसलों के बर्बादी के कारण मुख्यमंत्री ने सर्वे शुरू कर दिया है। साथ ही अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि सभी का सर्वे अच्छे से किया जाए तथा सभी किसानों को उनके नुकसान की भरपाई भी की जाए।

Related Articles

Back to top button