मध्य प्रदेश

10वीं और 12वीं के छात्रों के लिये ज़रूरी सूचना, प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर आयी खबर

मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिये एक विशेष जानकारी दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू करने की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं इसी के साथ मेरिट लिस्ट 2022 भी जारी किया गया है। वहीं शिक्षा मंडल द्वारा प्रैक्टिकल और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख़ भी घोषित की गई है।

जारी की गई प्रैक्टिकल की डेट
10 वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा होने वाली है। मुख्य परीक्षा की तारीख़ पहले से ही घोषित की जा चुकी है। वहीं परीक्षा का आयोजन 1मार्च से 30 मार्च तक होगा। कहा जा रहा है कि प्रैक्टिकल कि परीक्षाएँ 13 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र की जानकारी छात्रों को स्कूल के द्वारा दी जायेगी।

छात्र जुटे परीक्षा की तैयारी में
बोर्ड की परीक्षा कि घोषणा के बाद सभी छात्र अपनी तैयारियों में जुट गये हैं। वहीं छात्रों का कोर्स पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं कई विद्यालयों में तो कोर्स पूरा करके रिवीजन शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button