मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, Salary में होगी बढ़ोतरी अब खाते में पैसे आयेगे अधिक

मध्य प्रदेश के 50000 कर्मचारियों के लिए है खुशखबरी की बात, दैनिक वेतन भोगी वाले कर्मचारियों की सैलरी में 25% की बढ़ोतरी की गई है। मध्य प्रदेश के कई विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन कर्मचारियों की मासिक वेतन में 25% की बढ़ोतरी की गई है। जहां राज्य स्तरीय श्रम सलाहकार मंडल की बैठक में इसके बारे में निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के शासकीय और अर्ध शासकीय विभागों में काम करने वाले कई दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को ₹10000 महीने वेतन ही नहीं मिल रहा था ऐसे में कर्मचारियों संघ ने सरकार से कुशल अर्ध कुशल अकुशल श्रमिकों के रूप में काम करने वाले फिल्म कर्मचारियों के वेतन में वर्तमान महंगाई के अनुपात में वेतन में वृद्धि करने की मांग की थी।कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि संगठन ने इसका पूरा खाका तैयार करके मंडल को एक रिपोर्ट सौंपा था जिसमें विभिन्न विभागों में ज्ञापन के बारे में विस्तार में बताया गया था।

वेतन वृद्धि 1 अप्रैल से सितंबर तक के लिए लागू होगी जिसमें प्रदेश के लगभग 50,000 से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी वाले कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। अर्ध शासकीय विभागों में सिर्फ भोपाल दुग्ध संघ है वही जिसने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सभी श्रेणियों के लिए पहले ही वेतन को बढ़ा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button