मध्य प्रदेश

दहेज़ की इतनी लम्बी बनाई लिस्ट की 45 दिन में तोड़नी पड़ी 2 शादी – MP News

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मुरैना के अम्बाह निवासी राजेश सिंह परमार ने अपनी बेटी का रिश्ता मई 2021 में ग्वालियर के डीडी नगर निवासी राजकुमार सिंह भदौरिया के बेटे विकास से तय किया था। बेटे को उन्होंने बिजली विभाग में बतौर अकाउंटेंट पदस्थ बताया था। रिश्ता तय होने के बाद 18 जुलाई शादी की तारीख भी तय हो गई। उसके बाद विकास के परिवार की ओर से 6 लाख रुपए, एक्टिवा और 2 लाख रुपए का सामान मांगा गया था। राजेश ने भी यह उपहार देने के लिए हां कर दी थी।

1 जून को अनलॉक होने के साथ ही लड़की के पिता ने टीका चढ़ाया। डीडी नगर में वह टीका चढ़ाने आए और 2.5 लाख रुपए नकद और सभी को गिफ्ट, कपड़े अन्य सामान दिया। इसके बाद 5 जून को गोद भराई की रस्म हुई। जो होटल स्वीट्स एंड साल्ट में हुई। उसका भी पूरा खर्च लड़की के परिवार ने ही दिया। इसके बाद 8 जून को लड़के के पिता राजकुमार भदौरिया ने रिश्ता कराने वाले मध्यस्थ धर्मेन्द्र तोमर को भेजा। उनके पास एक लिस्ट थी, जो होने वाले दूल्हे के पिता ने भेजी थी। इसमें दहेज की नई फरमाइश थी। जिसमें 11 लाख रुपए नकद, 3 लाख रुपए का सामान और एक बुलेट की मांग थी।

बहुत समझाया, लेकिन लड़के के पिता ने शादी तोड़ दी

दहेज की नई मांग आने पर लड़के के पिता ने विकास के पिता राजकुमार और मां ऊषा देवी से घर जाकर बात की, पर उनका कहना था कि यह डिमांड पूरी करनी होगी, नहीं तो रिश्ता नहीं हो सकता। जब परमार परिवार ने डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तो लड़के पिता का कहना था कि गरीबों के परिवार में रिश्ता करना ही नहीं था। उन्होंने 1 लाख 9 हजार रुपए वापस कर दिए और रिश्ता तोड़ दिया। जबकि राजेश का कहना था कि उनका हलवाई, गार्डन, बैंड सभी बुक हो चुके हैं। टीका में ढाई लाख नकद किया था। करीब 5 लाख रुपए अभी तक खर्च हो गया है।

बेटी की बात से पिता को आई हिम्मत

जब यह पूरा मामला चल रहा था तो रिश्ता तोड़ने की बातें भी हो रही थीं। राजेश ने बताया कि उनकी बेटी बहुत शांत स्वभाव की है। उसने मुझसे कहा कि पापा इन लालचियों के घर किसी भी हाल में नहीं भेजना। इसके बाद हमने तय किया कि हम इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे और पुलिस में शिकायत की। महाराजपुरा थाना में दहेज एक्ट का मामला दर्ज हो गया है।

45 दिन में दो शादियां तोड़ीं

राजेश परमार ने बताया कि यह परिवार इसी तरह शादी तय होने के बाद दहेज मांगता है और रिश्ता तोड़ देता है। इससे पहले 1 मई 2021 को इसी विकास की शादी शिवपुरी में विवेक सिंह की बेटी से तय हुई थी, लेकिन वहां भी सब तय होने के बाद दहेज की मांग की और पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ दी। यह बात भी हमसे छुपाई गई।

विंध्य भास्कर के Facebook पेज को लाइक करे और सभी अपडेट जल्द से जल्द पाए

विंध्य भास्कर की हर खबरों की अपडेट्स पाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

|Facebook|WhatsApp|Instagram|Koo App|Twitter|

Related Articles

Back to top button