मध्य प्रदेश

CM शिवराज ने प्रदेश में और ज्यादा छूट देने के संकेत दिए – MP News

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्यप्रदेश में 15 जून तक लागू लॉकडाउन के बाद और छूट दिए जाने के संकेत CM शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। उन्होंने क्राइसिस मैनेजमेंट की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रदेश में बहुत ही सुखद स्थिति है। कोरोना के सिर्फ 276 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। सबकुछ चलाना है, लेकिन सावधानी रखना जरूरी है। वैसे नहीं होंगे, लेकिन कैसे होगा यह तय होगा। कब तक लॉक रहेगा। इसलिए संक्रमण को रोकते हुए सबकुछ चलाना है।

टीम ने बहुत ही अच्छा काम किया है। अगर संक्रमण को नियंत्रित करना था, तो हमने ऊपर से नियंत्रित नहीं किया, हमने नीचे से नियंत्रित करने का काम किया। पंचायतों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, वार्ड ब्लॉक और जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने सारा दायित्व सम्भाला।

पूरी जिम्मेदारी क्राइसिस मैनेजमेंट

क्या खोलना है? क्या बंद करना है? इलाज के काम, जनता को कैसे एजुकेट करना है। इसके कारण हमारी एक अद्भुत टीम बन गई। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के काम, कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने की चर्चा पूरे देश में हुई। मप्र मॉडल के नाम से इसे जाना गया। आज मप्र बहुत ही सुखद स्थिति है। बीस जिले ऐसे हैं, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं है। हम लगभग नियंत्रण की स्थिति में पहुंच गए हैं। आपने जनता के साथ जो परिश्रम किया वह अद्भुत है। मैं आप सभी के परिश्रम को प्रणाम करता हूं

इस पर खास ध्यान रखना है

ग्राहक, दुकानदार क्या करेगा? सड़क पर चलने वालों का व्यवहार क्या होगा? शादी-विवाह में कितने लोग होंगे? ये क्राइसिस मैनेजमेंट को रोकना भी है और करवाना भी है? कोविड संक्रमण को रोकने के अनुकूल व्यवहार जरूरी है। जहां केस आ गयाश् वहां माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बना दिए जाएंगे।

विंध्य भास्कर के Facebook पेज को लाइक करे और सभी अपडेट जल्द से जल्द पाए

विंध्य भास्कर की हर खबरों की अपडेट्स पाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

|Facebook|WhatsApp|Instagram|Koo App|Twitter|

Related Articles

Back to top button