मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश का लाल विस्फोट में शहीद, पीछे छोड़ गए 2 मासूम बेटियां

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के नामली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुणावद निवासी 32 वर्षीय जवान कन्हैया लाल पिता विक्रम जाट शनिवार देर शाम सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सेना के वाहन की सफाई करते समय हुए विस्फोट में शहीद हो गए। विस्फोट इतना घातक था कि, जवान की घटना स्थल पर ही जान चली गई। जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर शनिवार की रात्री दस बजे उनके शहीद जवान कन्हैया लाल के भाई बलराम जाट को जानकारी मिली कि, उनके भाई की हादसे में जान चली गई है। इसके बाद से ही गुणावद समेत जिलेभर में शोक की लहर फेल गई।

23 मई रात्रि 10 बजे तक कन्हैया का शव विमान से इंदौर पहुंचेगा। वहां से 24 मई की सुबह तक रतलाम होते हुवे नामली के गुणावद पहुंचेगा। सोमवार को ही गृहनगर गुणावद में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2 मासूम बेटियां छोड़ गए

शहीद कन्हैया लाल जाट साल 2008 से इंडियन आर्मी में चयनित हुए थे। वहीं, साल 2013 में उज्जैन जिले के इंगोरिया में उनकी शादी हुई थी। शहीद कन्हैया लाल की दो बेटियां हैं इनमें बड़ी बेटी 6 वर्षीय आराध्या और छोटी बेटी 3 वर्षीय आरोही है।

ये खबरे भी-






Related Articles

Back to top button