भोपालमध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024

IMD Weather Alert: आने वाले 24 घंटों तक इन जगह पर होगी तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Madhya pradesh weather report : इन दिनों भारत देश की राजधानी सहित कई राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। हम भी भाग नहीं आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की बात कही है। जिसके कारण उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में गरज चमक के सहित बारिश होने की भी आशा जताई जा रही है। हालांकि महीने के आखिरी महीने में कई क्षेत्रों में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बात की जाए राजधानी दिल्ली की तो 28 मार्च को यहां न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि आज पूरे दिन अलग-अलग क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही 29 और 30 मार्च से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण से कल बादल घिर सकते हैं। इसके उपरांत 30 और 31 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में हल्की बारिश होने की आशा है।
आईएमडी के मुताबिक कल 29 मार्च से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ पंजाब राजस्थान हरियाणा दिल्ली सहित पश्चिम बंगाल और देश के कुछ हिस्सों में बारिश की आशा जताई जा रही है। हालांकि 29 मार्च तक उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम त्रिपुरा सिक्किम में देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी 29 और 30 मार्च से एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसका असर देश के कई क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। बात की जाए उत्तर प्रदेश की दो राजधानी लखनऊ और बनारस में भी मौसम का मिजाज साफ ईगा जिसके कारण दिन में तेज धूप निकलेगी। अप्रैल महीने की शुरुआत में तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button