मध्य प्रदेश

रीवा में जादूगर आनंद का पहला शो फ्लाप; कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में नही चला जादूगर आनंद का मायाजाल

रीवा। जादू की दुनिया का चिरपरिचित नाम जादूगर आनंद किसी परिचय का मोहताज नहीं है और अधिकतर लोग उनके बारे में खासतौर से उनके हुनर के बारे में जानते हैं। शायद ही कोई हो जिसने आनंद के जादू का आनंद न लिया हो। रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में 30 जून से शुरू हुआ हो चुका है। पहले दिन का पहला शो पूरी तरह फ्लाप रहा। इस कारण समदडिया के कर्मचारी।

बदतमीजी करते नजर आए कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम के कर्मचारी
जादूगर आनंद कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में जादू का मायाजाल दिखाने का जो निर्णय लिया है शायद वह निर्णय बहुत ही गलत साबित होगा। शो फ्लॉप हो रहा है उसका मुख्य कारण ऑडिटोरियम के कर्मचारी ही होंगे। यहा के कर्मचारी शो देखने आने वाले दर्शकों के साथ बदतमीजी से पेश आते हैं। इतना ही नहीं बच्चों के लिए खाने-पीने की जो सामग्री परिजन ले के आते हैं उन्हें डस्टबिन में जबरन फिकवा देते हैं जिसके चलते काफी संख्या में लोग नाराज होकर वापस जा रहे हैं।

समदडिया के कर्मचारियो ने अपनी खुद की दुकान खोल रखे है

खाने पीने कि सामग्री ना फेकने पर मरपीट पर उतारू होने लगते है। कर्मचारी बता दें कि जादू की दुनिया का बेताब बादशाह कहने वाले जादूगर आनंद का कार्यक्रम इस समय कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में चल रहा है। हमेशा से बेहतर शो करने वाले जादूगर आनंद का यह पहला शो फ्लॉप हो गया, फ्लॉप होने का कारण समदडिया के कर्मचारियों की बदतमीजी जिसके कारण दर्शक गेट से ही वापस लौट गए। क्योंकि समदड़िया के कर्मचारियों ने खुद का टी स्टॉल अंदर खोल रखा है और वहां बेचने के लिए कर्मचारी बैठा रखे हैं जिसमें वह खाने-पीने की सामग्री बेच रहे हैं लोग अंदर ही सामग्री खरीदें इसलिए यह कर्मचारी दर्शकों के साथ बदतमीजी से पेश आते रहे।

नगर निगम की देते हैं धौस….

खाने-पीने की सामग्री 3 गुने रेट पर दी जाती है
कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में लगे समदरिया के कर्मचारी नगर निगम का आदेश बता कर गुंडागर्दी पर उतारू रहते हैं उनका कहना है कि नगर निगम का आदेश है कि कोई भी खाद्य पदार्थ खाने-पीने की सामग्री अन्दर नहीं ले जाया जाएगा। इसलिए हम पूरी तरह से प्रतिबंधित किए हुए हैं। खान-पीने की की सामग्री आप बारह रखिये या फिर डस्टबिन में डाल दीजिए। यदि आप लोगों कुछ खाने पीने के लिये ले जाना चाहते है तो अंदर आपको खरीदनी पड़ेगी जिसके लिए बकायदा टी स्टॉल खोल रखा है।

कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम हाल रहा खाली
आपको बता दें कि कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम का दो तिहाई हाल पूरी तरह से खाली रहा। दर्शकों की संख्या बेहद ही कम रही क्योंकि परिवार के साथ आने वाले दर्शक अपने साथ की गई बदतमीजी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थें। शो देखने आए एक परिवार ने कहा कि जादूगर आनंद का यहां पर अपना शो कराने के लिए जो कार्यक्रम स्थल चुना वह बेहद ही गलत निर्णय रहा है इन्हें कोई दूसरा स्थान चुनना चाहिए था, रीवा में पहले भी कार्यक्रम हुआ पर बतमीजी पहली वार हो रही है।

Related Articles

Back to top button