मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी जारी, भोपाल, इंदौर, रीवा समेत इन जिलों में होगी बारिश साथ इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

देश में आजकल मौसम के हालात कुछ ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। अधिकतर राज्यों में बारिश तथा ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कई राज्यों में बारिश हो रही है और ठंडी ठंडी हवा है। साथ ही आंधी भी चल रही है। ऐसे में बात करें। मध्यप्रदेश की तो यहां भी बीते कई दिनों से मौसम में कई बदलाव देखे जा रहे हैं। यहां भी बारिश आंधी और ओलावृष्टि के कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। खासकर कि यह परेशानियां किसान वर्ग के लिए ज्यादा हानिकारक हो रही है।

बता दे कि मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी करके क्या है कि 3 या 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बरकरार रहेगा।मध्य प्रदेश के कई राज्यों जैसे छतरपुर टीकमगढ़ बैतूल में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही है। हालांकि यहां पर अभी बारिश हुई थी और आंधी भी आई थी। लेकिन जल्दी यहां पर ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही है। वही बात करे खंडवा और जबलपुर नर्मदा पुरम रीवा जैसे शहरों की तो यहां पर भी मौसम कुछ खास नहीं है। यहां पर भी बारिश अपना प्रकोप दिखा रही है।
वही बात करें। मध्य प्रदेश के बड़े राज्यों जैसे भोपाल, इंदौर और उज्जैन की तो यहां भी बारिश के साथ साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वही हाल ही में यहां पर बारिश भी हुई थी। मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज अभी काफी ठंड और बारिश नुमा है। इसलिए वहां पर कई आशंकाएं भी जताई जा रही है।बता दे कि खंडवा, डिंडोरी और खरगोन जैसे क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई जिसके कारण काफी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि भी तो 24 घंटे में हुई थी जिसके कारण कई लोगों को इससे परेशानी हुई साथ ही कई जगह से फसलों के बर्बाद होने का भी मामला सामने आया।
जाहिर सी बात है। मौसम में फेरबदल होने के कारण किसानों को इसका सबसे अधिक नुकसान होता है। इसी प्रकार से प्रदेश के कई किसानों की रबी की फसलें बर्बाद हुई। साथ ही गेहूं और चने की फसलें जहां पर पक चुकी थी और उसे काटने की शुरुआत होने वाली थी कि उससे पहले आंधी के कारण फसलें बर्बाद हो गई। साथ ही ओलावृष्टि का सामना करने की वजह से भी फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ा।

Related Articles

Back to top button