मध्य प्रदेश

MP Board : मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 5वीं व 8वीं के एग्जाम का टाइम टेबल, देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Madhya Pradesh Board of Secondary Education : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा सरकारी व जिनी स्कूलों के लिए कक्षा 5 और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बताया गया है कि कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा 23 मार्च 2023 से आयोजित की जाएगी।
जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक कक्षा पांचवीं एवं कक्षा आठवीं की सालाना परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों की कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9.00 बजे 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कक्षा 5वीं की परीक्षा 2022 डेटशीट
23 मार्च 2023, गुरुवार – लिखित गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए लिखित
25 मार्च 2023, शनिवार – प्रथम भाषा – विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
27 मार्च 2023, सोमवार – पर्यावरण अध्ययन
29 मार्च 2023, बुधवार – लिखित द्वितीय भाषा – सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
31 मार्च 2023, शुक्रवार – अतिरिक्त विषय सामान्य उर्दू, हिंदी, अन्य

कक्षा 8वीं की परीक्षा 2022 डेटशीट
23 मार्च 2023, गुरुवार – गणित, संगीत दृष्टिबाधितों के लिए
25 मार्च 2023, शनिवार – विज्ञान
27 मार्च 2023, सोमवार – सामाजिक विज्ञान
29 मार्च 2023, बुधवार – प्रथम भाषा – विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि
31 मार्च 2023, शुक्रवार – लिखित द्वितीय भाषा – सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) अथवा सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
1 अप्रैल 2023, शुक्रवार – तीसरी भाषा- संस्कृत/सामान्य (हिंदी,उर्दू, मराठी, उडिय़ा, पंजाबी, अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिरों हेतु)

Related Articles

Back to top button