भोपालमध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024
Rewa News: रीवा में आरटीओ की बड़ी कार्यवाही स्कूल के वाहन में ढोई जा रही थी सवारी, चार वाहन जब्त
MP news : मध्य प्रदेश के रीवा शहर से बेहद हैरान कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां स्कूल वाहन में सार्वजनिक रूप से सवारियों को ढोया जा रहा था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आरटीओ डिपार्टमेंट ने वाहन को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। आरटीओ डिपार्टमेंट ने नियमों के खिलाफ चल रहे इस स्कूल वाहन को जब्त कर लिया है और कार्यवाही करना शुरू कर दी है। दरअसल आरटीओ डिपार्टमेंट की ओर से गुड़ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान आरटीओ डिपार्टमेंट में एक स्कूल वाहन को रोका जिसमें सिंगरौली से लोग मैहर देवी जा रहे थे। आरटीओ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने वाहन को रोका तो वाहन चालक के पास ना लाइसेंस था और ना ही किसी तरह की परमिट।
इसके साथ ही आरटीओ डिपार्टमेंट में कई बसें और ट्रक चालकों को भी नियमों के खिलाफ चला रहे अपने वाहनों को देखते हुए फाइन भी वसूला। वही आरटीओ डिपार्टमेंट में गुड मार्ग पर एक ट्रक को जप्त किया जिस पर ₹58000 का मोटरयान टैक्स बकाया था। वही इस चेकिंग के दौरान एक ट्रक बिना परमिट के तो वही एक ऑटो ओवरलोड के कारण आरटीओ डिपार्टमेंट ने कार्यवाही करते हुए फाइन लगाया। पकड़े गए सभी वाहनों को ढूंढ थाना क्षेत्र में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। अब इन सभी वाहन मालिकों पर आरटीओ डिपार्टमेंट कार्यवाही करेगा।
भारत जैसे देश में अभी भी लोग यातायात के नियमों का पालन करने से चूकते है। ऐसे में आए दिन सरकार लोगों में जागरूकता लाने के लिए तमाम तरह के अभियान चलाती है। सड़क पर चलने वाली वाहनों के चालकों को समस्त यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आपकी समझदारी ही आपको इस देश का जिम्मेदार नागरिक बनाती है।