मध्य प्रदेश

MP News: 5 जनवरी से हट जायेगा ये प्रतिबंध, कलेक्टर-कमिश्नर सहित अन्य कर्मचारियों को होगी सुविधा

MP Transfer 2023 Ban Removed मध्य प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। तबादलने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल इस पर लगा प्रतिबंध गुरुवार से समाप्त हो जायेगा। प्रतिबंध हटाये जाने के साथ ही आईएएस सहित अन्य कर्मचारियों के तबादले आसानी से हो सकेंगे। बतादें कि साथ ही गुरुवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन हो के बाद सरकार को तबादले से पूर्व निर्वाचन आयोग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

इसलिए लगा तबादले पर प्रतिबंध
बतादें के मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर प्रतिबंध लगा था। हालांकि इस अवधि के दौरान निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटाया गया था। लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा के बाद विभाग ने प्रस्ताव बनाकर पलहे निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से भारतीय निर्वाचन आयोग (election Commission of India) को अनुमति के लिए भेजा था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद तबादला आदेश जारी किया गया था।

अब नहीं लेनी होगी मंजूरी
तबादलों में लगे प्रतिबंध के मामले में निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से बताया गया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किये जाने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार को भारतीय निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने की की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button