मध्य प्रदेश

MP Weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

मध्य प्रदेश का मौसम एक सप्ताह से खराब चल रहा है तो मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी 4 मई तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से बना रहेगा। इस दौरान 60 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ ही आंधी भी चल सकती है। इतना ही नही बिगड़े इस मौसम के बीच प्रदेष के कई हिस्सों में ओले और बारिष होगी।

मौसम बदलने की यह है वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जो काफी मजबूत है। इसके साथ चक्रवात का असर भी है। यही वजह है कि बारिश होने, आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। 1 मई से एक और पश्चिमी विक्षोप एक्टिव हो रहा है। इससे 3-4 दिन मौसम बदला रहेगा।

24 घंटे तक तेज रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे तक मौसम का रूख प्रदेष के कई हिस्सों में तेज रहने का अनुमान है, जबकि इसके बाद मौसम कुछ नार्मल होगा, हांलाकि 4 मई तक मौसम में बदलाव बने रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।

तापमान में राहत

मौसम के इस बदलांव से तापमान में राहत महसूस की जा रही है और प्रदेष में 35 से 39 डिग्री के बीच तापमान बना हुआ है, जबकि अप्रैल माह के आखिरी में तापमान 41 से 42 डिग्री तक रहता है।

किसानों के लिए आफत

बदला हुआ यह मौसम सबसे ज्यादा किसानों के लिए समस्या बनकर सामने आ रहा है। असल में किसानों ने फसलों की कटाई का काम तो ज्यादतर कर लिए है, जबकि फसलें खलिहानों में डम्प पड़ी हुई है। बारिष होने की वजह से फसलें भीग गई और गहाई का काम नही हो पा रहा है। किसान मौसम खुलने का इंतजार कर रहे है।

Related Articles

Back to top button