मध्य प्रदेश

Mukhyamantri Kanyadan Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह के आयोजन जनवरी से होंगे शुरू, निर्धारित की गईं तिथियां

Mukhyamantri Kanyadan Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत आगामी जनवरी और फरवरी महीने में जिले में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में रीवा जिला पंचायत के सीईओ स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के जरिए विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को कन्या के विवाह के लिए 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार के द्वारा लाभार्थी परिवार को दी जाएगी। बताया गया है कि योजना के तहत गरीब परिवारों और श्रमिक परिवारों की कन्याओं, विधवा महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए यह धनराशि मदद के तौर पर प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के अनुसार 11 हजार रुपए वधु को चेक के माध्यम से विवाह स्थल में दिया जाएगा, 38 हजार रुपए की वधु को उपहार सामग्री विवाह स्थल में दी जाएगी। और 6 हजार सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन में खर्च किया जाएगा।

रीवा जिले में सामूहिक विवाह की तिथियां निर्धारित

  • जनपद पंचायत हनुमना- 17 जनवरी 2023
  • जनपद पंचायत त्योंथर- 19 जनवरी 2023
  • जनपद पंचायत मउगंज- 25 जनवरी 2023
  • जनपद पंचायत जवा- 25 जनवरी 2023
  • जनपद पंचायत सिरमौर- 30 जनवरी 2023
  • जनपद पंचायत रायपुर- 8 फरवरी 2023
  • जनपद पंचायत गंगेव – 10 फरवरी 2023
  • जनपद पंचायत नईगढ़ी- 12 फरवरी 2023

Related Articles

Back to top button