मध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

MP News: भोलेनाथ की नगरी देवतालाब को मुख्य मार्ग से जोडऩे बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

मध्यप्रदेश के प्रमुख देवस्थल देवतालाब क्षेत्र को मुख्य मार्गों ेसे जोडऩे के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के इस विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत राज्य संपर्कता निधि से 136.45 लाख रूपये द्वारा 2.85 किलो मीटर लंबी कुइया से महगना सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसका भूमिपूजन गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने किया। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र भी उपस्थित रहे।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में सभी ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोडऩे के लिए नवीन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पुरानी सड़कों का नवीनीकरण कर उन्हें दुरूस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही पुल-पुलियों का निर्माण भी प्राथमिकता से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देवतालाब क्षेत्र में 8 बड़े पुल के निर्माण के साथ ही 18 सड़कों का निर्माण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुइया से महगना मार्ग के बन जाने से तमहा, महगना गांव को बारह मासी सड़क संपर्क प्रदान हो जायेगा। इस अवसर पर सांसद मिश्र ने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से ग्रामवासी मनिकवार एवं मनगवां के फोरलेन से सीधे जुड़ जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से देवतालाब विधानसभा में सड़क, बिजली एवं पानी की उपलब्धता के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। इस अवसर पर जनपद सदस्य रामलखन सिंह महगना, पूर्व सरपंच उपेन्द्रपाल पटेल, मोहनलाल तिवारी, सरपंच राधा पटेल, भूपेन्द्र सिंह, उदय सिंह मंटू, सुनील अग्निहोत्री, एके पाण्डेय, सीइओ प्रदीप दुबे, तहसीलदार सुधाकर सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बहुती में गौशाला का किया लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मुख्यमंत्री गौसेवा अन्तर्गत 37.40 लाख रूपये की लागत से बहुती ग्राम में निर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गौशालाएं गौवंश के लिए आश्रय स्थल हैं। नईगढ़ी जनपद अन्तर्गत 13 गौशालाएं निर्मित की जायेगी। जिनमें से कुछ का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने गौमाता की सुरक्षा करते हुए गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय के गोबर एवं गौमूत्र से बनने वाले उत्पादों का विक्रय करने की बात कही। उन्होंने बहुती में पुलिस चौकी निर्माण का भी आश्वसन भी दिया।

Related Articles

Back to top button