मध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

MP News: भीषण ठंड के चलते 4 से 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, रीवा कलेक्टर ने भी जारी किया आदेश

नए साल के साथ ही मौसम में भी बड़ा बदलाव हुआ है। शीतलहर के साथ ही तापमान गिरावट हो रही जारी है। सुबह की शुरुआत कोहरे से हो रही है। जिसका असर दोपहर तक रहता है। करीब एक बजे के बाद कुछ समय के लिए कोहरा छटाता है और तीन बजे के बाद फिर से धुंधलाहट नजर आने लगी। तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को लुढ़ककर 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में इस तरह के बदलाव की वजह से लोगों की दिनचर्या पर प्रभावित हो रही है। शहर के बाजार में भी चहल-पहल काफी देर से शुरू होती है। आफिस का कार्य करने वालों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ रहा है। कुछ प्राइवेट सेक्टर को छोड़कर अधिकांश जगह देर से कर्मचारी पहुंचे। ठंड को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में सीएम के निर्देश पर कलेक्टर ने छुट्टी घोषित कर दी है। जिसके तहत प्राथमिक कक्षाओं का संचालन 7 जनवरी तक बंद रहेगा

प्राथमिक कक्षाओं की 7 जनवरी तक छुट्टी

लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने देर मंगलवार की शाम एक आदेश जारी करते हुए छोटे बच्चों की कक्षाएं 7 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि सभी प्राथमिक कक्षाओं का संचालन 4 से लेकर 7 जनवरी तक बंद रहेगा। यह आदेश नर्सरी कक्षा से कक्षा 5 तक लागू होगा। जिसमें सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश जारी हुआ है। आगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भ बंद रहेगा। इसके पहले कलेक्टर रीवा ने स्कूलों का समय साढ़े दस बजे के बाद संचालित करने का आदेश दिया था।

Related Articles

Back to top button