मध्य प्रदेश

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी का निधन हो गया। भोपाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। लोधी के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री चौहान एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा के पूर्व सांसद शिवराज सिंह लोधी का मंगलवार को निधन हो गया।

उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि दमोह के पूर्व सांसद भाजपा के वयोवृद्ध नेता आदरणीय शिवराज सिंह लोधी ‘शिवराज भैया’ ने अस्वस्थता के दौरान भोपाल में अंतिम सांस ली। सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावन नेता का जाना अपूरणीय क्षति है।

ये खबरे भी-




MP के इस जिले में प्रवेश करना है; तो देना होगा टेस्ट, 1 मिनट में 5 गुब्बारे फुलाए

Related Articles

Back to top button