मध्य प्रदेश

CM शिवराज के संकेत! 15 जून से बढ़ेंगी रियायतें, इन पर मिल सकती है छूट

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: कोरोना कर्फ्यू में दी गयी ढील में अब 15 जून से और अधिक रियायतें दी जा सकती हैं। बाजार के खुलने के समय को बढ़ाया जा सकता है और शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा किया जा सकता है। शनिवार को सीएम के साथ हुई आपदा प्रबंधन समितियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह संकेत मिले हैं।

1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गयी थीं। यह आदेश 15 जून तक के लिए लागू किया गया था। इस दौरान जिन गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाया गया था , उनके निर्देश सीधे गृह मंत्रालय से मिले थे। सीएम से हुई बैठक में यह बात निकलकर आयी है की उन प्रतिबंधों में और छूट दी जा सकती है। गृह मंत्रालय पूरे प्रदेश के लिए आगामी एक-दो दिन में निर्देश जारी कर सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 जून से बाजार के खुलने के समय को बढ़ाया जा सकता है। वहीं मॉल और जिम को भी खोलने की संभावना है। दो तरीके से इस पर विचार किया जायेगा। एक तो राज्य शासन द्वारा प्रतिबंधित गतिविधियों पर सीधे निर्देश जारी होंगे। वहीं जो विषय आपदा प्रबंधन समूह के अधिकार के हैं, उस पर कमिटी बैठक कर जल्द ही निर्णय लेगी। राज्य शासन से जो निर्देश आएंगे, उन्हें यथावत लागू किया जायेगा।

ये मिल सकती हैं रियायतें

  • बाजार खुलने के समय को 10 बजे तक किया जा सकता है
  • जिम और मॉल खोले जा सकते हैं
  • दिनवार की जगह बाजार को पूरी तरह 6 दिन के लिए खोला जा सकता है।
  • शादियों में दोनों पक्षों से 40 लोगों को शामिल होने की अनुमति
  • अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या में इजाफा

विंध्य भास्कर के Facebook पेज को लाइक करे और सभी अपडेट जल्द से जल्द पाए

विंध्य भास्कर की हर खबरों की अपडेट्स पाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

|Facebook|WhatsApp|Instagram|Koo App|Twitter|

Related Articles

Back to top button