अजीब घटना! शव से अचानक आई आवाज़ हुई हलचल, फिर उसके बाद
विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जो काफी अजीबो गरीब है और सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मृतक के परिजन का दावा है कि जब उन्होंने चिता पर मृतक के शरीर को लिटाया तो उसने अचानक आवाज की व उसमें हलचल नजर आई। ये देख परिजन और अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग हैरान हो गए और तुरंत डॉक्टर को सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस लेकर डॉक्टर भी आनन फानन में मुक्तिधाम पहुंचा लेकिन जांच के बाद उसने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या है मामला
दरअसल आपको बता दे मध्य प्रदेश के अशोकनगर में रहने अनिल जैन की तबियत पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रही लगातार उनकी हालत बिगड़ती ही जा रही थी। इसके चलते गुरुवार की सुबह इलाज के समय उनकी मृत्यु हो गयी। हॉस्पिटल द्वारा शव को परिजनों को दिया गया, इसके बाद जब परिजन अंतिम सस्कार के लिए शव को ले गए तभी अचानक शव से कुछ आवाज़ आयी और उसमे कुछ हलचल दिखाई दी। ऐसा देख परिजनों ने डॉक्टर को तुरंत ही बुलाया लेकिन बाद मौके पर आए डॉक्टर ने जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इसके बाद भी विस्वास नहीं हुआ और फिर शव को जिला अस्पताल ले गए लेकिन वह भी मृत घोषित किया गया। इसके परिजनों ने आरोप लगाया है की उनकी जब शव अस्पताल द्वार सौप गया तब वे जिन्दा थे। अंतिम संस्कार के दौराम उनकी मृत्यु हो गयी है। इस आरोप का हॉस्पिटल ने पूर्ण रूप से खंडन किया है।