मध्य प्रदेश

छत पर सो रहा था परिवार; चोर ने घर से 16 लाख के जेवर और 1 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए – MP News

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: ग्वालियर के उटीला में एक किसान के घर चोरों ने धावा बोला है। चोर घर से पुश्तैनी जेवरात करीब 35 तोला, एक किलो चांदी और एक लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए हैं। सोने की कीमत 16 लाख रुपए बताई गई है। वारदात सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की है। सोमवार रात कूलर खराब हो जाने के कारण किसान और उसका परिवार छत पर सो रहे थे। कमरे सूने थे चोर दाखिल हुए और अलमीरा के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता मंगलवार सुबह चला है। पुलिस ने जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

उटीला निवासी धनवीर गुर्जर पुत्र जण्डेल सिंह गुर्जर किसान हैं। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद किसान और परिवार एक ही कमरे में कूलर चलाकर सो गए। पर रात 11 बजे अचानक कूलर खराब हो गया। रात को गर्मी भी बहुत ज्यादा थी। इस पर धनवीर और उसकी मां, पत्नी व बच्चे छत पर जाकर सो गए। कमरे के बाहर ताला लगा दिया। देर रात चोर गिरोहों ने घर पर धावा बोल दिया। चोर घर में दाखिल हुए और दरवाजे पर लगे ताले को सफाई से तोड़ा कि किसी को आवाज तक नहीं आई। इसके बाद अंदर पहुंचे और अलमीरा और सूटकेस से सोना-चांदी के पुश्तैनी गहने पार कर दिए। अलमीरा में 1 लाख रुपए नकद रखे थे उन पर भी हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब धनवीर और उनके परिवार की नींद खुली तो कमरे की हालत देखकर वह दंग रह गए। सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुश्तैनी गहने सहित 18 लाख का माल चोरी

धनवीर सिंह ने बताया कि घर से पुश्तैनी गहने चोरी गए हैं। करीब 35 तोला सोना जिसमें, तीन हार, दो चेन, मंगलसूत्र, कान के झुमके, अंगुठियां, करधौनी व अन्य सामान था। इसके अलावा 1 किलो चांदी भी चोरी गई है। एक लाख रुपए नकद चोरी हुए हैं। यह नकद उन्हें 3 दिन पहले ही सरसों की फसल बेचने पर मिले थे। चोरी गए पूरे माल की कीमत लगभग 18 लाख रुपए होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उटीला थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के स्निफर डॉग को भी मौके पर ले जाया गया है। यहां छानबीन करने पर डॉग् चोरी वाले कमरे से होता हुआ छत की तरफ गया। इसके बाद घर के पीछे जाकर कन्फ्यूज हो गया। पुलिस को अनुमान है चोर पीछे से छत के रास्ते ही अंदर आए हैं।

खबरे ये भी-










Related Articles

Back to top button