मध्य प्रदेश

Teacher vacancy : प्रदेश में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, शुरू हुई प्रक्रिया, जानिए किसे मिलेगी प्राथमिकता

मध्यप्रदेश में शिक्षकों की बंपर भर्ती होने जा रही है। हालांकि यहा भर्ती अलग-अलग पार्ट में होगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने एपीटेट 2018 के उम्मीदवारों की पात्रता वैधता की समय सीमा में भी बढ़ा दी है। इसे तीन वर्ष से बढ़कर पांच वर्ष कर दिया है। साथ ही आर्थिक रूप से पिछले वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 90 से घटाकर 75 कर दिया है। इस बड़े संशोधन से नई भर्तियों में इस वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जल्द ही प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में करीब 14000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें 7000 उच्च माध्यमिक शिक्षक सहित 5000 माध्यमिक शिक्षक के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू किया गया है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में होगी भर्ती
बताया गया है कि प्रदेश के 542 सरकारी कॉलेज में करीब 6000 शिक्षकों के पद खाली हैं। उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती के लिए कई पद स्वीकृत कर लिए हैं। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में राजगढ़ महाविद्यालय के 73 पर भर्ती के लिए मंजूरी दी गई थी।

Related Articles

Back to top button