मध्य प्रदेश

MP में तापमान में आयी गिरावट, सबसे ठंडा नौगाँव रहा

मध्यप्रदेश में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सबसे ठंडा नौगाँव क्षेत्र रहा है।

मध्यप्रदेश में शीतलहर को देखते हुए, मौसम ने पलटी मारी है। हालाँकि तापमान में कल से ही थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी। मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में तापमान दिनों दिन गिरता जा रहा है। जिसके कारण तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। तापमान में कमी आने से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई ज़िलों में दिन और रात दोनों के पारा में भारी गिरावट देखने को मिली है। बैतूल, छत्तरपुर, रीवा, जबलपुर, दतिया, उमरिया, में शीतलहर का ज़बरदस्त प्रभाव देखने को मिला है।

मौसम विभाग की तरफ़ से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछली रात राजधानी भोपाल में पारा 10 डिग्री तक जा चुका है। मौसम विभाग में कहा की बदल के छँटने के बाद से ही मौसम में तेज़ी से परिवर्तन आ रहा है। वहीं कई अन्य ज़िलों में भी शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और भी ज़्यादा बढ़ सकती है। आपको बता दें की प्रदेश में सबसे कम तापमान नौगाँव का रहा है।

प्रदेश के 10 ज़िलों में तापमान पाँच डिग्री से भी नीचे देखा गया है। ग्वालियर एवं सागर संभाग के कुछ जगहों में पाला पड़ने की भी संभावना बताई जा रही है। बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान 7.2 तक देखा गया है। मौसम विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके मुताबिक़ ग्वालियर 4.5, इंदौर 8.8, उमरिया 2.5, जबलपुर 4.5, रीवा 3.6, नौगाँव 1.5, सतना 5.9, रायसेन 4.5, मण्डला 5.4 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button