मध्य प्रदेशलाइफस्टाइल

IMD Weather Alert: होली के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज़, इन शहरों में हो सकती है भारी बारिश

Weather news: मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने के कारण वहां ऑरेंज अलर्ट लागू कर दिया गया है। कई जिलों में आज भी काफी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। नर्मदा पुरम सागर संभाग जबलपुर के जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। वही वही विदिशा, रायसेन, गुना, राजगढ़, उमरिया, अशोकनगर में भी अलर्ट को जारी कर दिया गया है। नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन,सागर,भोपाल,शहडोल,रीवा संभाग के जानकारी खेलों में बारिश की भी संभावना है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कई हिस्सों में हिमपात भी हो सकती है। राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में पश्चिम मध्य प्रदेश वेदर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है वह तमिलनाडु के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम के प्रकोप का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा आज महाराष्ट्र गुजरात मध्य प्रदेश पंजाब के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय नागालैंड और मणिपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ साथ ओले गिरने की आशा जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button