मध्य प्रदेश

MP में 5 दिन की देरी से पहुँचेगा मानसून, पढ़े जानकारी

विंध्य भास्कर/डेस्क रिपोर्टर: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार भारत की जमीन यानी केरल के तट पर मानसून 2 दिन देरी से आया है। पहले इसके 31 मई 2021 को आने की संभावना थी परंतु इंडिया मेटीरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बताया कि केरल के तट पर मानसून 2 दिन देरी से पहुंचा है। इसके चलते मध्य प्रदेश में मानसून लगभग 5 दिन देरी से आएगा।

आईएमडी के मुताबिक केरल से आगे बढ़ने के बाद मानसून की दस्तक 11 जून को महाराष्ट्र और तेलंगाना में देखने को मिलेगी। अगले दिन यानी 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंचने की संभावना है। यहां से मानसून झारखंड और बिहार की तरफ आगे बढ़ेगा। उम्मीद है 14 जून को पहुंच जाएगा।

दिनांक 16 जून को बिहार के साथ छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश होगा। मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून की तारीख 20 जून निर्धारित की गई है। यदि अनुमान सही रहा तो उत्तर प्रदेश में 23 जून और गुजरात में 26 जून को मानसून पहुंचेगा।

खबरे भी-












Related Articles

Back to top button