Rewa CM Mohan Yadav: सनातन धर्म और संस्कृति के सिद्धांतो पर प्रदेश करेंगे विकसित
श्रीराम को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे मोहन
रीवा। प्रदेश का सीएम बनने के बाद पहलीबार रीवा पहुंचे डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को आभार यात्रा के बाद एनएनसी मैदान में आम सभा को सम्बोधित किया। इसके पहले उन्होंने कॉलेज चौराहा में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर कॉलेज चौराहा से आभार यात्रा निकाली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रीवा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन https://t.co/yRLlEKojL6
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 5, 2024
सीएम की 1 किलोमीटर का रोड में 32 मंचों अलग सामाजिक संगठन और कर्मचारियों संगठन ने स्वागत कर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने शिवराज की योजनाओं को लेकर स्पष्ट कि पहले से संचालित कोई भी योजना बंद नहीं होगी। बल्कि उन योजनाओं का क्रियान्वन करते हु प्रदेश को विकसित करेंगें।
इसके साथ ही कहा कि सनातन धर्म व संस्कृतिक के मूल आधार को लेकर प्रदेश का विकास करेंगे। अपने सनातनी धर्म और संस्कृतिक के कारण ही देश नष्ट होने से बचा है। जबकि यूनान व रोम जैसे देश की संस्कृति नष्ट हो गई।
सभा को सम्बोधित करते हुए मोहन यादव ने श्रीराम जन्म भूमि के मुददे पर कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि जो भगवान श्रीराम के होने पर सवाल उठाते थे अब वह उनके मूर्तिहोने को प्रमाण मांग रहे है। श्रीराम 17लाख वर्ष पहले इस पृथ्वी में आए थे। इसके बाद भी श्रीराम लोगों के रोम रोम में बसे हुए है। कांग्रेस श्रीराम पर भी राजनीति करना से बाज नहीं आ रही है। जबकि देश की सर्वाेच्च न्यायालय और मुस्लिम समाज भी राम के आस्तित्व पर सवाल नहीं उठा रहा है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सम्बोबित करते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में प्रदेश बीमार राज से ऊपर उठकर विकासशील प्रदेशों की सूची में शामिल है अब सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित प्रदेश की ओर ले जाएंगे। इस बार विंध्य को दोहरी उपलब्धि मिली है ऐसे में विंध्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं सांसद जर्नादन मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान विंध्य के दोनों मंत्री राधा सिंह और प्रतिमा बागरी सहित सभी विधायक उपस्थित रहें।
अब 16 जनवरी को करेगें समीक्षा
मौसम के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इसके कारण संभागीय समीक्षा बैठक नहीं हो पाई है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह 16 जनवरी को वापस आकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान उन्होने रीवा के विकास की योजना तैयार रहने को कहा है। बता दें कि पहले मुख्यमंत्री को कलेक्ट्रेट सभागार में संभागीय समीक्षा बैठक लेनी थी। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन खराब मौसम और मुख्यमंत्री को दिल्ली के रवाना होने के कारण समीक्षा बैठक निरस्त कर दी गई।
जनता से खराब व्यवहार में कोई समझौता नहीं
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह विक्रेन्द्रीकरण के आधार सरकार की योजना को संभाग और इसके बाद जिला तक मैदान में उतारेंगे। इसके लिए मैदानी अमला तैयार रहे है। वह विधानसभा स्तर और गांव गांव का विकास करने की पूरी प्लान तैयार कर रहे हैं। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। वहीं उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी व नेता कोई भी हो जनता से खराब व्यवहार करने पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेश में गरीबों की सरकार है ऐसे में जनता से कोई भी अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।