मध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

Rewa News: दनादन गोली चलाकर युवको ने किया बर्थडे सेलिब्रेट, वीडियो वायरल हजाते ही पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Rewa News: जिले में भाईगीरी दिखाने वालो की कमी नही है एक के बाद एक ऐसे वीडियो इस बात का बड़ा प्रमाण है। कंल से एक वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे दो युवक भाईगीरी दिखाते हुए हवा में दनादन गोलियां चला रहे हैं। यह वीडियो किसी के जन्मदिन पार्टी का है जिसमे दर्जनों लोंगो की मौजूदगी में यह कांड किया जा रहा है।

शोसल मीडिया में वायरल हो रही इस पोस्ट के बाद हड़कम्प मचा हुआ हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी नवनीत भसीन ने तत्काल कार्यवाही के लिए आदेशित किया। जिसके बाद आरोपी बैकुंठपुर का निवासी अजय सिंह और नीलेश सिंह है को धर दबोचा। इन दोनों पर ही पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, निलेस पर पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है। सूत्र बताते है कि आरोपी कुछ मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस ने साफ किया है कि इस प्रकार की हरकत करने वालो को बिल्कुल बक्शा नही जाएगा।

Related Articles

Back to top button