मध्य प्रदेशरीवा

Rewa News: कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने किया सघन जनसंपर्क

रीवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुरमीत सिंह मंगू बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 28, 39 व 40 में जहां सघन जन संपर्क कर लोगों से कांग्रेस को बोट देकर रीवा में 20 वर्षों से चल रहे भाजपा भ्रष्टाचार को समाप्त करने में आगे

आकर मतदान करने की अपील की। वहीं रीवा विधानसभा के ग्राम इटौरा में नुक्कड़ सभा प्रभारी राजेश नामदेव के आयोजन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने रीवा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता विक्रम प्रताप सिंह पार्षद प्रतिनिधि उमेश वर्मा मंडलम अध्यक्ष सुनील कुशवाहा मंगलम अध्यक्ष संजू रजक श्यामू वर्मा शैलेंद्र शुक्ला प्रभात सिंह परिहार संदीप कुशवाह रामनरेश आजाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व ग्राम वासी उपस्थित रहे, इसी तरह ग्राम इटहा में प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर 9 नवंबर को श्रीमती प्रियंका गांधी की एसएएफ ग्राउंड में आयोजित 11 बजे सभा में अधिक से अधिक पहुंचने का आग्रह किया।इस दौरान कांग्रेस नेता अनूप सिंह चंदेल अनिरुद्ध साहू छोटे श्रीवास्तव राजेंद्र महिंद्रा पार्षद मनीष नामदेव दीपक बंसल प्रभात सिंह सहित मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष तथा कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आबाद खान ने साथियों के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता

स्थानीय प्रताप मैरिज गार्डेन में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रातांध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी व शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हर्षलाल शुक्ला के उपस्थिति में सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं शिक्षक कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष आबाद खान के नेतृत्व में उनके अनेकों साथियों ने लोकसभा प्रभारी विनोद शुक्ला एवं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी इंजी. राजेन्द्र शर्मा के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। नेताद्वय ने कांग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र पहना कर इन्हें सदस्यता दिलाई और कहा कि आप लोगों के आने से कांग्रेस पार्टी बहुत मजबूत हुई है और आसन्न चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा। आप सबके सम्मान का पूरा ध्यान रखागा । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहीद खान, जहीद खान, उमर निजामी, रसीद खान, आदिल खान, असलम खान, डी डी खान, अर्पित मिश्रा, प्रशांत पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, लकी सिंह सेंगर, सुमन उपाध्याय, गौरव पाण्डेय उपस्थित रहे।


Related Articles

Back to top button