रीवा

भाजपा के संभागीय कार्यालय अटल कुंज में हुआ उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह

नव निवार्चित उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आज प्रथम नगर आगमन

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पश्चात नव निवार्चित उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आज प्रथम नगर आगमन हुआ जहां शहर के प्रवेश द्वार बेला से कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत जगह जगह हुआ। पार्टी कार्यालय अटल कुंज में राजेन्द्र शुक्ल अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने किया।

अभिनन्दन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी, पंचूलाल प्रजापति, श्यामलाल द्विवेदी,नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता राम सिंह, रमेश गर्ग, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, रावेंद्र मिश्रा, राजेंद्र ताम्रकार, विमलेश मिश्रा जिला महामंत्री ममता गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह चंदेल , शिवेंद्र सिंह उपस्थित रहें।

अभिनन्दन समारोह में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह द्वारा शाल, श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया तत्पश्चात पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गजमाला एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया गया।अभिनंदन समारोह के तहत पार्टी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

अभिनन्दन समारोह में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष माया सिंह,जयंत खन्ना, कुंवर पुष्पेंद्र सिंह, राहुल गौतम, संजय द्विवेदी, उमाशंकर पटेल,मनीषा पाठक, जिला मंत्री शरद साहू,अशोक सिंह गहरवार,सुनील सोहगौरा,नीलू रावत, मीनाक्षी केशरवानी,प्रवीण त्रिपाठी, महेश चंद्र रल्ही,वंशगोपाल तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष तिवारी,जिला कार्यालय मंत्री वीरेश पांडेय, सह कार्यालय मंत्री जय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अनिल द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी अरूण तिवारी , विवेक पांडेय छोटू , जिला संयोजक सोशल मीडिया क्रांतिवीर सिंह, जिला संयोजक आई टी नवीन शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सन्तोष सिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवेंद्र शुला, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पाठक,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रविराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा सियाशरण साकेत, जिला संयोजक नवीन शर्मा, रीतेश मिश्रा, अरूण शर्मा, रत्नेश तिवारी, नीलेश शुला, प्रदीप सिंह, गीता सिंह, सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button