रीवामध्य प्रदेश

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: रीवा से जीत की ओर बीजेपी के जनार्दन; बीजेपी को 129172, काँग्रेस को 78037 मत, बीजेपी के जनार्दन मिश्र 51135 मतों से आगे चल रहे

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ विजय की ओर बढ़ रही है। वही रीवा से भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन मिश्र लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जनार्दन मिश्र अब तक 124532  से ज्यादा मत प्राप्त हो चुके हैं जबकि कांग्रेस नीलम अभय मिश्रा को  76280  मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र  48252 मतो से आगे हैं।

 

 

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक बीजेपी आगे चल रही है। इंडिया गठबंधन लगातार बिछड़ता जा रहा है। बात करें उज्जैन संभाग की तो यहां सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाते दिखाई दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लगातार पीछे होते जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रारंभिक रुझान आगे चलकर परिवर्तित होंगे।

लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आम चुनाव: रुझान और परिणाम
बढ़त-प्राप्त अभ्यर्थी – भारतीय जनता पार्टी (मध्य प्रदेश)
क्रम संख्या संसद निर्वाचन क्षेत्र बढ़त-प्राप्त अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन)
1 मुरैना(1) शिवमंगल सिंह तोमर 127023 – 17695
2 भिण्‍ड (2) संध्या राय 184869 – 4459
3 ग्‍वालियर (3) भारत सिंह कुशवाह 148512 – 17329
4 गुना(4) ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया 421044 – 251457
5 सागर(5) डॉ.लता वानखेड़े 237007 – 132998
6 टीकमगढ़(6) डा. वीरेन्‍द्र कुमार 343668 – 196225
7 दमोह(7) राहुल सिंह लोधी 239720 – 135733
8 खजुराहो(8) विष्‍णु दत्‍त शर्मा (वी.डी. शर्मा) 316847 – 225713
9 सतना(9) गणेश सिंह 136253 – 22769
10 रीवा(10) जनार्दन मिश्र 129172 – 51135
11 सीधी(11) डा. राजेश मिश्रा 120634 – 52751
12 शहडोल(12) श्रीमती हिमाद्री सिंह 237552 – 133830
13 जबलपुर(13) आशीष दुबे 220065 – 124088
14 मण्‍डला (14) फग्‍गनसिंह कुलस्‍ते 344863 – 31148
15 बालाघाट(15) भारती पारधी 260697  – 47148
16 छिन्‍दवाड़ा (16) बंटी विवेक साहू 146666 – 29780
17 होशंगाबाद(17) दर्शन सिंह चौधरी 216160  –  118176
18 विदिशा(18) शिवराज सिंह चौहान 397836 –  298530
19 भोपाल(19) आलोक शर्मा 210889 – 97969
20 राजगढ़(20) रोडमल नागर 179639 – 25067
21 देवास(21) महेन्‍द्र सिंह सोलंकी 470414 – 212559
22 उज्जैन(22) अन‍िल फ‍िरोज‍िया 182330 – 91837
23 मंदसौर(23) सुधीर गुप्‍ता 249322  –  133848
24 रतलाम(24) अनिता नागरसिंह चौहान 345793 –  126419
25 धार(25) सावित्री ठाकुर 302996 –  85314
26 इन्‍दौर (26) शंकर लालवानी 557300 – 534097
27 खरगौन(27) गजेन्‍द्र सिंह पटेल 360495 – 84310
28 खण्‍डवा (28) ज्ञानेश्‍वर पाटील 299046 – 115112
29 बैतूल(29) दुर्गादास (डी. डी.) उइके 335083 – 166465

 

उज्जैन संभाग की सभी सीटों पर बीजेपी ने बनाई बढ़त
उज्जैन संभाग की चारों लोकसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशियों से हजारों वोटों से बढ़त बनाई हुई है। यदि मंदसौर की बात की जाए तो यहां मानसा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को11 बजे तक 186726 वोट मिल चुके है। तो वहीं कांग्रेस दिलीप गुर्जर को 86705 वोट मिले। इसी तरह रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर कांतिलाल भूरिया पीछे चल रहा है।  रतलाम शहर से अनीता नगर सिंह चौहान हजारों वोटो से आगे चल रही है।

यदि देवास की बात की जाए तो सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त बना रही है। मौजूदा सांसद महेंद्र सोलंकी अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय से सभी विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार उज्जैन लोकसभा सीट पर भी बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस को फेरबदल की बड़ी उम्मीद
कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के मुताबिक अभी प्रारंभिक रुझान है।  जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे कांग्रेस के पक्ष में रूझान आ जाएगा। महेश परमार का कहना है कि उज्जैन संभाग से कम से कम दो सीट भारतीय जनता पार्टी हारने वाली है। अभी और भी इंतजार करना चाहिए।

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर जीत दर्ज कर पाई थी। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से सांसद बने थे। लेकिन अभी तक वोटों के अनुसार नकुलनाथ भी पीछे चल रहे हैं। वही राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्वी मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पीछे चल रहे हैं।

 

 

 

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button