रीवामध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Modi 3.0 Oath Ceremony:’गिर जाएगी NDA सरकार’, ममता बोलीं- इंतजार करें, कुछ दिन बाद INDIA सरकार बनाएगा, कौन जानता है 15 दिन में क्या होगा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि INDIA ब्लॉक कभी भी केंद्र सरकार की बागडोर अपने हाथ में ले सकती है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके।

उन्होंने कहा कि ऐसा मत सोचिए कि INDIA ब्लॉक ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है तो कभी नहीं करेगा। हम बस इंतजार कर रहे हैं क्योंकि चीजें बदलती हैं। आखिरकार सरकार INDIA की ही बनेगी, लेकिन NDA को कुछ दिन सरकार चला लेने दीजिए। कई बार सरकारें एक ही दिन टिकती हैं। कुछ भी हो सकता है, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले।

ये बात ममता ने शनिवार को तृणमूल पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में कही। ममता ने कहा कि वे नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-लोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है। उनकी पार्टी NDA सरकार बनते देखगी और अपनी बारी का इंतजार करेगी।

ममता बोलीं- जनादेश मोदी के खिलाफ था
नव निर्वाचित तृणमूल सांसदों के साथ बैठक करने के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी अगर भाजपा के नेतृत्व वाली कमजोर और अस्थिर NDA सरकार सत्ता से बाहर हो जाती है। देश को बदलाव चाहिए। जनादेश बदलाव के लिए था। यह नरेंद्र मोदी के खिलाफ था, इसलिए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। किसी और को पीएम बनने देना चाहिए था।

लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिलीं
लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस को 99, तृणमूल कांग्रेस की 29 और समाजवादी पार्टी की 37 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है, ऐसे में सरकार बनाने के लिए INDIA गुट को 38 सीटें और चाहिए।

चंद्रबाबू नायडू की TDP को 16 सीटें मिली हैं, जबकि नीतीश कुमार की JDU ने 12 सीटें जीती हैं। फिलहाल दोनों पार्टियां NDA में शामिल हैं, लेकिन अगर आने वाले समय में ये पार्टियां INDIA में शामिल होती हैं तो INDIA गुट की सीटें 262 हो जाएंगी। हालांकि बहुमत के लिए तब भी 10 सीटें कम होंगी।

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button