मध्य प्रदेशक्राइमरीवा

29 लाख में हुआ था 6 माह के बच्चे का सौदा; महाराष्ट्र से खरीददार सहित 6 आरोपी पकड़ाए, अब तक 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

REWA NEWS: कॉलेज चौराहा फुटपाथ से 6 माह के मासूम बच्चे के अपहरण के आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए है। ठाणे महाराष्ट्र में बच्चे को 29 लाख में बेचने का सौदा हुआ था। पुलिस बच्चे के खरीददार सहित 6 आरोपियों को ठाणे से लेकर रीवा आ रही है। इसके साथ ही जबलपुर और रीवा से 5 आरोपी मामले में पकड़े गए है। घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश भी सरगर्मी से की जा रही है।

  • कालेज चौराहा बच्चा चोरी का बड़ा खुलासा
  • 29 लाख में हुआ था 6 माह के बच्चे का सौदा
  • महाराष्ट्र से खरीददार सहित 6 आरोपी पकड़ाए
  • अब तक 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 5 दिन की रिमांड में घटना का मास्टर माइंड

जानकारी के मुताबिक 6 मई की रात शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौराहे से 6 माह के बच्चे के अपहरण बाइक सवार बदमाशों ने किया था। पुलिस ने आरोपियों को 1500 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के कल्याण से पकड़ा है। अब तक 11 आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। मंगलवार देर रात वारदात को दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया था।

राजस्थान के बारा निवासी मनीषा बाई और उसका पति अरविंद शहर के कॉलेज चौराहे में चेन सेट बेचने का काम करते हैं। 6 और 7 मई की दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे वे अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे। एक बच्चे की उम्र 3 साल तो दूसरे बच्चे की उम्र 6 माह है। इसी दौरान बाइक में सवार होकर आए बदमाशों ने सो रहे 6 माह के बच्चे को मच्छरदानी के भीतर से बाहर निकाला और लेकर रफूचक्कर हो गए। पति-पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने शोर किया। रात होने से बदमाश भाग गया। शिकायत के बाद से ही पुलिस शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। मामले में 2 संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए।

2 महिला और 4 युवक महाराष्ट्र से पकड़ाए

महाराष्ट्र से पुलिस ने बच्चे के खरीददार सहित 6 आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। आरोपियों ने 6 माह के मासूम को कृष्णा शांताराम पाटिल पिता शांताराम रायव पाटिल 53 साल निवासी मुकुमकशिल रायगढ़ महाराष्ट्र को बेचा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही नितिन सोनी पिता राजेश सोनी 26 साल निवासी मऊगंज हाल मुकाम सहाड जिला ठाडे महाराष्ट, प्रदीप कमलाकर खोलम्बे पिता कमलाकर खोलम्बे 26 साल निवासी सहाड़ ठाणे महाराष्ट्र, अमोल मधुकर अरुनकर पिता मधुकर बाबा जी अरुनकर 36 साल निवासी सोमकेश्वर प्लेटिनम बिल्डिंग ठाणे महाराष्ट्र व अरुबि अरुणकर पत्नी अमोल व स्वाति सोनी पत्नी नितिन सोनी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें रीवा लाया जा रहा है।

मासूम को मां और पिता से मिलाया

रीवा पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से आरोपियों के कब्जे से मासूम को मुक्त कराकर माता पिता के सुपुर्द किया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर दोनों के जान में जान आई। रीवा पुलिस द्वारा किए गए प्रयास से एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल महाराष्ट्र से रीवा पुलिस आधा दर्जन आरोपियों को रीवा ला रही है।

पेशे से शिक्षक है बच्चे का खरीदार : महाराष्ट्र के रायगढ़ में चोरी का बच्चा खरीदने वाला कृष्णा शांताराम पाटिल पेशे से शिक्षक है। वह बच्चा क्यों, किस लिए खरीदा, अपना वारिस बनाने के लिए अथवा मानव तस्करी का मामला है यह खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है।

रिमांड में घटना का मास्टरमाइंड

पुलिस ने बीते दिन जबलपुर से महिला सहित एक आरोपी को पकड़ा था। घटना के मास्टर माइंड आरोपी मो. सलीम उर्फ असलम पिता मो. सलीम 19 वर्ष निवासी मऊगंज को पुलिस ने पांच दिन की रिमाण्ड में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल मोहम्मद हारुन पिता मो. जाहिद 24 वर्ष निवासी गढ़ही टोला मऊगंज, दीवेश जायसवाल पिता मुनिमाधव जायसवाल 24 वर्ष हाल मुकाम संजय गांधी पानी की टंकी के पीठे स्थाई निवासी बड़ी बजार मऊगंज, गुड्डा गुप्ता पिता गोविंद प्रसाद गुप्ता 22 वर्ष निवासी रामलीला मंदिर के पास मऊगंज व मुस्कान रावत पुत्री देवमन रावत 18 वर्ष निवासी ग्राम पथरी थाना मऊगंज को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रकरण में शामिल एक आरोपी अतुल जायसवाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से बच्चे को सकुशल आरोपियों के कब्जे से खोज निकाला गया है, बच्चे को मां को सौप दिया गया है, सभी आरोपियों को रीवा लाया जा रहा है। पूरी घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस रिमांड में मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा

Surendra Tiwari

I am Surendra Tiwari, Editor of the Vindhya Bhaskar. I am writing on Automobile and Tech Content from Last 5 years.

Related Articles

Back to top button