MP में कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल ने की तोड़फाड़
विंध्य भास्कर। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने बजरंग दल को प्रतिबंधित करने को लेकर चुनावी घोषणा पत्र में जारी किया है। इसके बाद बजंरग दल कांग्रेस के विरूद्ध प्रदर्षन कर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेष कांग्रेस के जबलपुर स्थित कार्यालय में बजरंग दल के कार्यकताओं ने घुसकर तोड़ फोड़ की है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अब बजरंग दल के कार्यकताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे है।
#WATCH | Madhya Pradesh: Banjrang Dal workers vandalise Congress office in Jabalpur. pic.twitter.com/BFU0LaPZPP
— ANI (@ANI) May 4, 2023
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन, घेराव करने की घोषणा की थी। कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 2 बजे शहर व ग्रामीण कांग्रेस की बैठक की तैयारियां चल रही थी। कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय के बाहर नारेवाजी की। इस बीच कुछ कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के भीतर पहुंच गए। यहां उन्होंने तोडफोड शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर कोतवाली एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे।वहीं घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। इस घटना को लेकर अब कांग्रेस के पदाधिकारी सत्ता व भाजपा पर हमलावार है।