राष्ट्रीयशिक्षा/नौकरी

भारत के अलावा इन देशों में बोली जाती है हिन्दी, यहां घूमने जाने में नहीं होगी भाषा की परेशानी

Hindi Speaking Countries For Travelling : हिंदी भाषा बोलने वालों को कई बार देश से बाहर घूमने की योजना बनाते समय सोचना पड़ता है, वहां कोई उनकी भाषा समझने वाला मिलेगा भी या नहीं। इस टेंशन में कई बार तो बना बनाया प्लान भी कैंसल करना पड़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के अलावा और किन देशों में हिन्दी बोली जाती है। जहां आप घूमने का ट्रिप बना कर आसानी से ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। इन देशों में हिन्दी बोलने वालों की अच्छीखासी संख्या है। आप इन देशों की सैर के लिए आसानी से निकल कसते हैं। आइये जानते हैं हिन्दी भाषी देश…

नेपाल (Nepal)
भारते में पड़ोसी देश नेपाल जिसकी सीमा भी भारत से जुड़ी हुई है। नेपाल में विश्वभर के पर्यटक आते हैं। नेपाल में जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा हिंदी बोलना और जनने वाला है। भारत से लगे होने के कारण इन दोनों देशों की संस्कृति में भी कई समानताएं देखने को मिल जाएंगी। घूमने लायक भी यहां पर बहुत कुछ है। यहां काठमांडू, चितवन नैशनल पार्क, बोधनाथ और मंकी टैम्पल लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA)
भारत और नेपाल के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स का नाम भी लिस्ट में शमिल है। हिंदी बोलने वाली जनसंख्या में यहां भी बहुत है। करीबन 6 लाख 50 हजार लोग यहां पर हिंदी में बात करना जानते हैं। यदि आपको थोड़ी बहुत भी अंग्रेजी आती है तो आप यहां आसानी से घूम सकते हैं। घूमते हुए भी हो सकता है आपको कोई ना कोई हिंदी भाषी मिल जाए। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं।

फिजी (Fiji)
फिजी देश में हिंदी बोलने का खूब चलन है। फिजी में 300 से ज्यादा द्वीप हैं जहां की सैर करने का अनंद ही कुछ और है। फिजी में फिजी म्यूजियम, श्री सिवा सुब्रमन्यम स्वामी मंदिर, नाविलावा और स्नेक गोड केव देखने लायक जगहें हैं।

पाकिस्तान (Pakistan)

पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क है, ये ऐसा देश हैं जहां पर बड़ी संख्या में लोग हिंदी भाषी हैं ही, साथ ही उर्दू भी बोली जाती है जो भारतीयों को आसानी से समझ आ जाती है। रही बात यहां घूमने की तो यहां आपकी अपनी मर्जी है कि आप पाकिस्तान की सैर पर निकल जाएं। करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान जाते हैं।

सिंगापुर (Singapore)
भारतीय भी अक्सर सिंगापुर की ट्रिप की योजना बनाते हैं। हमारी बॉलीवुड फिल्मों में भी सिंगापुर के खूब नजारे दिखाए जाते हैं। यहां भी हिंदी बोलने वाले लोग आपको बड़ी संख्या में मिल ही जाएंगे। टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की बता करें तो यहां सिंगापर फ्लायर, चाइनाटाउन, बोटानिक गार्डन के साथ ही सिंगापुर जू की सैर करना अच्छा अनुभव होगा।

Related Articles

Back to top button