Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Kisan Andolan Bharat Bandh: राकेश टिकैत बोले- किसानों को डरा, धमकाकर दबाने की कोशिश हो रही, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन बढ़ेगा

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

Kisan Andolan: किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में दिख सकता है। पंजाब में सभी ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे।

राकेश टिकैत बोले- हम एमएसपी पर कानून
किसान नेता ने कहा कि सरकार डरा धमकाकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। हम एमएसपी पर कानून चाहते हैं। अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है, तो आंदोलन और बढ़ेगा। टिकैत ने सरकार और उद्योगपतियों के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में झड़प
शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की खबर आ रही है। पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें प्रदर्शनकारी किसान सुरक्षाबलों पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को भी शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे। इससे किसानों में अफरा तफरी मच गई थी।


MSP पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को भारत बंद बुलाया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एक साथ आने और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का हिस्सा बनने की अपील की है।

किसानों के भारत बंद को देखते हुए नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां नधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को नोएडा में किए गए यातायात परिवर्तन का पालन करने की अपील की है और लोगों से असुविधा से बचने के लिए मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की है।

भारत बंद की अपील ऐसे वक्त पर आई जब हजारों किसानों ने दिल्ली में घुसने के लिए राजधानी की सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। पंजाब और हरियाणा से मार्च करते पहुंचे इन किसानों को अंबाला के पास सीमा पर रोक दिया गया है, जो दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर है। हरियाणा में सुरक्षा बल किसानों को तितर-बितर करने की कोशिश में उन पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

किसान संगठनों द्वारा बुलाया गया भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भारत भर की प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम करेंगे। पंजाब में स्टेट और नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा कम से कम चार घंटे तक बंद रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा भारत बंद का असर?

– ट्रांसपोर्ट
– कृषि कार्य
– मनरेगा के तहत कामकाज
– प्राइवेट दफ्तर
– गांव में दुकानें
– रूरल इंडस्ट्रियल

---Advertisement---