राष्ट्रीयलाइफस्टाइल

30 July Horoscope : सावन शनिवार पर शनिदेव की विभिन्न राशियों पर रहेगी विशेष नजर, जान लें आज का राशिफल

वर्तमान में भगवान भोलनाथ का प्रिय सावन का महीना चल रहा है। और आज सावन का शनिवार है, इसलिए आज कुछ खास है। आज का राशिफल भी विशेष है। सावन का शनिवार के चलते मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन विशेष है। ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रही हैं। इस समय मिथुन, तुला पर शनि की ढैय्या तथा धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़े साती चल रही है। आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे है, जो आइये जानते हैं आज का राशिफल…

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूर्ण अवसर है। इसका लाभ उठाइये और मन लगाकर काम करते रहें। ऑफिस या व्यवसाय के कार्यों को लेकर दबाव बढ़ेगा, लेकिन इससे अपनी क्षमताओं को प्रभावित न होने दें। व्यापारी जल्दबाजी में कोई नया प्रोजेक्ट स्टार्ट न करें। पहले खूब जांच-परख लें उसके बाद ही कोई कदम उठाएं, अन्यथा हानि भी हो सकता है। विद्यार्थियों को भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। छात्र नशे से दूर रहें।

वृष- आपके लिए अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है। अचानक धन का व्यय होता नजर आ रहा है। पहले से ही इंतजाम कर लें। ऑफिस में छोटे कर्मचारियों को या घर के नौकरों को उपहार दें। व्यापारियों को विदेशी कंपनियों से अच्छा ऑफर मिल सकता है। पूरी तैयारी रखें, कहीं ऐसा न हो कि यह मौका हाथ से निकल जाए। युवा वर्ग का आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ेगा। इससे वे अपने काम और बेहतर ढंग से कर सकेंगे। बाथरूम में संभलकर चलें, गिर सकते हैं। नये संबंधों में जल्दबाजी करने पर भविष्य में परेशान हो सकते हैं।

मिथुन- सफलता के लिए सतत प्रयासरत रहना होगा। निवेश के लिए की गई प्लानिंग सफल हो सकती है। आपकी नजर में कोई कितना भी विश्वासी क्यों न हो लेकिन उससे भी ऑफिस की गुप्त बातें शेयर नहीं करें, धोखा हो सकता है. नये व्यापार के माध्यम से लाभ कमाना होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा। खाली पेट न रहें, नाश्ता अवश्य करके निकलें। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। उनकी छोटी छोटी गलतियों को नजरंदाज करें, नहीं तो संबंध बिगड़ भी सकते हैं।

कर्क- मन का एकाग्र रखें, भटकने न दें इससे परेशानी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपके अधिकारियों की आप पर नजर है। ऐसे में काम के प्रति लापरवाही कतई न बरतें। नहीं तो आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु भी आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। सतर्क रहें. टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोग संपर्कों में तेजी लाएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी है।

सिंह- बिना कारण के खर्च करने की आदत छोड़ दें। अनावश्यक खर्चे आपके तनाव का कारण बन सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो पाने में संदेह रहेगा। जो लोग किसी कंपनी के लिए एडवाइजर की भूमिका में हैं, उन्हें बहुत सोच समझ कर सुझाव देने चाहिए। रियल स्टेट के व्यापारी को अच्छे क्लाइंट मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई के दौरान इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें। अस्थमा के रोगी वर्तमान समय में अलर्ट रहें।

कन्या- पुराने दोस्तों पर विश्वास बनाए रखें, इनसे संबंध खराब न करें। मीटिंग के दौरान आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नया काम करने या नया कोर्स सीखने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए उत्तम है। पेट से संबंधित कब्ज जैसे रोगों की समस्या लेकर परेशान रहेंगे। बीमारी के निदान के उपाय शुरू कर दीजिए, नहीं तो यह बढ़ती ही रहेगी। महत्वपूर्ण विषय पर पिता से चर्चा करनी चाहिए, ताकि उनके अनुभवों का लाभ मिल सके।

तुला- किसी बात पर अपनों से विवाद के आसार नजर आ रहे हैं। संभव हो तो घर के आस पास पौधे लगाएं। शोध कार्य में लगे लोगों को अपना कार्य किसी दूसरे को देना पड़े तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति का चयन करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। यदि आप कंपनी के मालिक हैं तो कार्य न बनने की स्थिति में क्रोध पर संयम रखें। युवाओं को भागा दौड़ी वाले कार्य करने चाहिए। बीमारी में लापरवाही भरी पड़ सकती है।

वृश्चिक- अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, अपने कार्य को पूरी मेहनत के साथ करें। जो लोग मुनाफे पर कार्य करते हैं, उनके लिए दिन शुभ है. दवाई का कार्य करने वाले आज अपने कारोबार से अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। यदि सैन्य विभाग में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो प्रयास बढ़ा दें, सफलता के योग दिख रहे हैं। यदि आप सर्जरी कराने जा रहे हैं तो जरा संभल कर, इंफेक्शन आदि का खतरा दिखाई दे रहा है। जल्दबाजी में आकर नए रिश्ते न बनाएं।

धनु- काम और आराम में लातमेल बनाकर चलें, कहीं ज्यादा आराम के चक्कर में परेशानी में न पड़ जाएं। अपनी लेखन कला को एक अच्छा नया रूप दे पाएंगे। कार्य यदि न बन रहा हो तो समय को बचाना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी अच्छा लाभ कमा पाएंगे। खेल से जुड़े युवाओं के लिए दिन शुभ है।

मकर – मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन खास होने जा रहा है। शनि देव आपकी राशि में ही विराजमान हैं। और इस समय वक्री अवस्था में है। शनि आज आपको कुछ मामलों में लाभ दिला सकते हैं। लेकिन परिश्रम से न घबराएं। परिश्रम में ही आज के दिन की सफलता छिपी है।

कुंभ- शारीरिक और मानसिक दोनों स्थितियों का संतुलन बनाए रखें। टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। इसका फायदा उठाएं और प्रदर्शन अच्छा रखते हुए किसी को भी निराश न करें। कपड़ों के कारोबारी नया सामान स्टोर कर सकते हैं। युवाओं को नई नौकरी मिलने की संभावना है।

मीन- 30 जुलाई का दिन आपके लिए खास है। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का भी योग बना हुआ है। लेकिन सेहत का ध्यान रखें। खानपान पर ध्यान न देने के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपको बड़ी परेशानी से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी।

Related Articles

Back to top button