मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

Jabalpur Hospital Fire : जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, आठ मरीजों की जलकर मौत, आग पर काबू पाने लगाए गए सात दमकल

मध्यप्रदेश के जबलपुर सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के न्यू लाइफ मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल रूप धरण कर ली कि वहां से निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिससे अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की मौत हो गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम की 7 दमकलों को लगाया गया है। अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर अब भी कई मरीज फंसे हुए हैं। जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक ने चार मरीजों की मौत की पुष्टि की है, जबकि बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। शाम तक मृतकों की संख्या आठ तक पहुंच गई। बताया गया है कि करीब ९-१० लोगों को निकाला गया है, जो बुरी तरह से जल चुके हैं।

शार्ट सर्किट से लगी आग
शहर के शिव नगर दमोह नाका में स्थित हॉस्पिटल न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे आग लग गई। अचानक भड़की आग में दर्जन भर से अधिक मरीज झुलस गए। आग अचानक भड़कने लगी। बताया गया है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। आग लगते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के लिए नगर निगम की 7 दमकल लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। मरीजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि ‘जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।Ó वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button