आर्थिक अपराध शाखा ने बीते दिन बुधवार को भारत पे के पूर्व प्रबंधक निदेशक आशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन के साथ दीपक गुप्ता सुरेश जैन श्वेतांक जैन सहित परिवार के सदस्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में अपराध की आठ धाराओं के अंतर्गत प्राथमिक केस दर्ज किया गया है।
आपराधिक मामले के अंतर्गत सुनील ग्रोवर उनकी पत्नी पर 409 +लोक सेवक या बैंक कर व्यापारियों की ओर से विश्वास धात करना) 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी करना) 476 और 120 बी जैसे धाराओं में केस दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशनीर ग्रोवर सहित उनकी पत्नी और परिवार के कुछ सदस्यों के विरुद्ध शिकायत मिली थी। इसके बाद उनके खिलाफ जांच पड़ताल की गई थी। अब तक की शिकायत और जांच के मुताबिक आईपीसी की धारा 406 408 409 420 476 468 471 120 के तहत केस दर्ज किया गया है।
बीते 6 महीने के दौरान ग्रोवर पर 5 मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। जनवरी 2022 में पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। तभी से लेकर भारत पे और अश्नीर ग्रोवर के बीच काफी विवाद बढ़ गया है। पिछले वर्ष मार्च में सुनील ग्रोवर को भारत पर से हटा दिया गया था।
पिछले वर्ष दिसंबर महीने में दिल्ली बेस्ड यूनिकॉर्न कंपनी ने अशनीर ग्रोवर और उनकी परिवार के विरुद्ध दिल्ली पुलिस के ईओडब्लू के पास ₹81 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की थी। इसमें अशनीर ग्रोवर और उनकी परिवार पर अपराधिक उल्लंघन धोखाधड़ी साजिश जालसाजी और सबूत को खत्म करने का आरोप लगाया गया था।
इसके साथ ही भारत पे ने हाईकोर्ट के पास एक दीवानी मुकदमा भी दायर किया था। जिसमें बताया गया था कि अश्निर ग्रोवर और उनकी परिवार से ₹88 करोड़ से ज्यादा की वसूली की गई है।