क्राइमराष्ट्रीय

पुलिसकर्मी में चौराहे पर सरेआम स्वास्थ्य मंत्री पर दागी गोलियां, हालत गंभीर, जानिये पूरा ममाला

ASI fired at Odisha health minister with service revolver: देश के ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास (Odisha Family Welfare Minister Naba Kishore Das) को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने गोली मार दी है। यह घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में हुई। रविवार को यहां के गांधी चौक पर वर्दी में एक एएसआई (Assistant Sub-Inspector) ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से मंत्री पर गाली दाग दी।

बैठक में शामिल होने जा रहे थे मंत्री
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले ब्रजराजनगर कस्बे में फायरिंग की ये घटना उस वक्त हुई जब रविवार की दोपहर मंत्री एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई के मुताबिक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल दास (ASI Gopal Das) द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। एएसआई की गोली से घायल हुये मंत्री को अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि एएसआई गोपाल दास को गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात किया गया था। एएसआई ने मंत्री पर इस तरह से फायरिंग क्यों की इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एएसआई दास पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

पांच राउंड की फायरिंग
सहायक पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल दास (ASI Gopal Das) ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबा किशोर दास (Odisha Family Welfare Minister Naba Kishore Das) पर लगातार पांच राउंड फायरिंग की। मंत्री जब कार से उतर रहे थे तभी एएसआई ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोली उनके सीने पर धस गई और वो वहीं पर गिर पड़े। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी पहले से ही उन पर हमले का योजना बनाई हुई थी। हालांकि हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button